बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी, 32,388 शिक्षक भर्ती को लेकर CM का बड़ा ऐलान

Bihar Teacher Vacancy: बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया (TRE-4) के तहत 32,388 पदों पर बहाली का फैसला किया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर जानकारी दी. शिक्षा विभाग ने BPSC को अधियाचना भेज दी है. जानें कक्षा 1 से 12 तक किस वर्ग में कितने पदों पर भर्ती होगी. पढ़ें पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट.

samrat chaudhary
विज्ञापन

Bihar Teacher Vacancy: बिहार के युवाओं के लिए रोजगार के मोर्चे पर एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने और बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी दी है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (TRE-4) के तहत कुल 32,388 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को अधियाचना भेज दी गई है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस फैसले को राज्य के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक सौगात बताया है. उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराने और विकसित बिहार के सपने को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है. इस भर्ती से स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और छात्रों को बेहतर पढ़ाई का माहौल मिलेगा.

Advertisment

किस वर्ग में कितने पदों पर होगी बहाली?

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 32,388 पदों को अलग-अलग कक्षाओं के हिसाब से बांटा गया है:

  • कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक): 3,847 पद
  • कक्षा 6 से 8 (मध्य): 8,563 पद
  • कक्षा 9 से 10 (माध्यमिक): 3,877 पद
  • कक्षा 11 से 12 (उच्च माध्यमिक): 16,101 पद

इस भर्ती में सबसे ज्यादा ध्यान उच्च माध्यमिक शिक्षा पर दिया गया है. कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए सबसे अधिक 16,101 पदों पर बहाली की जाएगी, जिससे राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों को काफी मजबूती मिलेगी.

विज्ञापन

इस घोषणा के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह का माहौल है. लंबे समय से नई शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब जल्द ही BPSC द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है.सरकार का दावा है कि इस भर्ती से एक ओर हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी भी दूर होगी, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ