Bihar Politics: बिहार भाजपा के नेता अजय आलोक ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगले 10 से 15 दिनों में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। अजय ने कहा कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में 13 जुलाई को लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को कोर्ट के सामने पेश होना है। इस दौरान CBI तीनों नेताओं की कस्टडी मांगेगी, अगर कोर्ट सीबीआई की मांग मान लेती है तो फिर नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1676055296928808960
शहजाद पूनावाला बोले- ये रिवर्स रॉबिनहुड
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि ये रिवर्स रॉबिनहुड है। रॉबिनहुड अमीरों को लूटकर पैसा गरीबों को देता था, लेकिन रिवर्स रॉबिनहुड में करप्शन में लिप्त परिवार गरीबों को लूटता है, उनकी जमीनें हासिल करता है और अपनी जेबें भरता है, 600 करोड़ रुपये का घोटाला करता है।
https://twitter.com/ANI/status/1676084218592661504
महागठबंधन के नेताओं ने भाजपा पर लगाए ये आरोप
लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ दायर चार्जशीट मामले में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि हमें पता था कि ये होगा। इसकी शुरुआत तब हुई जब अगस्त 2022 में फिर से महागठबंधन बना और हम इसका हिस्सा बने। आश्चर्य की बात है कि पांच दिन पहले पीएम ने कहा था कि एनसीपी नेता 70,000 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल हैं, अब वे महाराष्ट्र कैबिनेट में शामिल हो रहे हैं।
ललन सिंह ने कहा कि जब तेजस्वी यादव महागठबंधन में शामिल हो रहे हैं, तो उनके खिलाफ उस मामले में आरोप पत्र दायर किया जा रहा है, जिसकी दो बार सीबीआई ने जांच की और खारिज कर दिया। हर कोई जानता है कि केंद्र क्या कर रहा है। जनता सब कुछ देख रही है।
ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट: अनुच्छेद 370 के मामले पर 11 जुलाई को होगी सुनवाई
https://twitter.com/ANI/status/1676081128439160832
वहीं, जदयू के सीनियर नेता केसी त्यागी ने कहा कि विपक्षी एकता को ध्यान में रखते हुए आरोपपत्र दाखिल किया गया है, इसकी टाइमिंग गौर करने वाली है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का इस तरह दुरुपयोग पहले कभी नहीं हुआ था।
सुशील मोदी ने तेजस्वी को बिहार कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की
वहीं, भाजपा के सीनियर नेता सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव को बिहार के उपमुख्यमंत्री पद से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनका रुख याद दिलाया कि वह भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं करेंगे। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए क्योंकि सीबीआई ने भ्रष्टाचार के एक मामले में उपमुख्यमंत्री के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।
सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को चारा घोटाले की याद दिलाई
सुशील मोदी ने कहा कि मैं नीतीश कुमार को याद दिलाना चाहता हूं कि उन्होंने और उनकी पार्टी ने चारा घोटाले के संबंध में आरोप पत्र दायर होने के बाद लालू यादव को (बिहार के मुख्यमंत्री पद से) बर्खास्त करने की मांग की थी। बता दें कि CBI ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में बिहार में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में चार्जशीट दायर की है।
चार्जशीट में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनके परिवार समेत कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इस मामले में 18 मई को ईडी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। इसी मामले में सीबीआई ने भी राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। उन्होंने इस मामले में धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराया था। इसी मामले में पहले ही ईडी तेजस्वी यादव और मीसा भारती से भी पूछताछ कर चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
16 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
18 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
22 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
22 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines