---विज्ञापन---

बिहार angle-right

‘अफसर चाचा से इश्क किया गुनाह तो नही’; वीडियो में सुनें भतीजी की मोहब्बत का कबूलनामा

Uncle Niece Video After Marriage: बिहार में अफसर चाचा से शादी करने वाली लड़की सामने आई है। उसने एक वीडियो जारी करके चाचा को पति बनाने के मामले में स्पष्टीकरण दिया और दुनिया के सामने अपने रिश्ते को कबूला। सुनें लड़की का क्या कहना है?

---विज्ञापन---

Uncle Released Video After Marriage With Niece (जीवेश तरुण, बेगूसराय): अफसर चाचा से शादी करने वाली बिहार की लड़की सामने आई है। उसने एक वीडियो जारी करके शादी को लेकर स्पष्टीकरण दिया और दुनिया के चाचा के साथ अपने इश्क और शादी का कबूलनामा किया। दरअसल बिहार के बेगूसराय नगर निगम में उपायुक्त के पद पर तैनात शिव शक्ति ने अपने ही भतीजी सजल सिंधु से लव मैरिज की है। इससे मचे बवाल के बाद नगर निगम ने शिव शक्ति को निलंबित कर दिया है, क्योंकि वह बिना छुट्टी के 13 अगस्त से गायब है। 14 अगस्त को भतीजी से शादी करने के बाद भी अब तक उसने ड्यूटी जॉइन नहीं की है। वहीं अब शिव शक्ति और सजल ने एक वीडियो जारी करके अपनी सफाई पेश की और वैशाली जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।

 

---विज्ञापन---

दंपति ने अपनी जान को खतरा बताया

वीडियो में सजल और शिव शक्ति दोनों नजर आ रहे हैं। सजल ने कहा कि उसने अपने चाचा शिव शक्ति से खगड़िया के कात्यायनी मंदिर में शादी की है। वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और 9 साल से रिश्ते में हैं। उसके परिजनों ने हाजीपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। शिव शक्ति के परिवार के खिलाफ FIR दज कराई है, लेकिन आरोपी पूरी तरह से झूठे हैं। दोनों ने मर्जी से शादी की और दोनों शादी से बहुत खुश हैं। सजल सिंधु ने कहा कि उसने मानवाधिकार आयोग, बार काउंसिल और चीफ जस्टिस को ईमेल किया है। वहीं शिव शक्ति ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मुहैया करने की मांग पुलिस से की है। हालांकि अभी दोनों फिजिकली रूप से सामने नहीं आए हैं। न तो शिव शक्ति अपने बेगूसराय नगर निगम कार्यालय पहुंचे और न ही सजल अपने घर आई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:मामा निकला दरिंदा, भांजी की रेप के बाद की हत्या; कोल्हापुर में नाबालिग रेप मर्डर केस सुलझा

साल 2015 से प्रेम संबंध में हैं दोनों

वहीं वायरल वीडियो में सजल और शिव शक्ति ने लोगों और सामाजिक मान्यताओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक परंपरा को ही नैतिकता मानते हैं। इसी कारण प्रेम विवाह का वे विरोध करते हैं। हम लोगों का पैतृक निवास एक ही जगह है। साल 2015 से हम दोनों एक दूसरे के साथ हैं। साल 2015 में मैट्रिक पास करने के बाद जब वह बनारस के सेंट्रल हिंदू गर्ल स्कूल में इंटर की पढ़ाई करने के लिए गई, तब शिव शक्ति PG करने गए थे। हम दोनों पहले एक दूसरे को जानते थे, लेकिन वहां मिले और साथ मिला बिताया। पहले से विचारों को समझते थे, वहां वक्त मिला तो एक दूसरे की विचारधारा को गहराई से जाना समझा, धीरे-धीरे प्रेम हो गया। चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ते-बढ़ते 14 अगस्त को खगड़िया के शक्ति पीठ में मां कात्यायनी के समक्ष प्रेम विवाह कर लिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘रेप केस में दोषी मिले तो मेरे बेटे को फांसी दो’; जानें बदलापुर यौन शोषण केस के आरोपी की मां क्या बोली?

First published on: Aug 23, 2024 01:43 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola