मामा निकला दरिंदा, भांजी की रेप के बाद की हत्या; कोल्हापुर में नाबालिग रेप मर्डर केस सुलझा

Rape Murder Case Update: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुए रेप-मर्डर केस को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्यारोपी मृतका का ‘अपना’ निकला, जिसकी शिनाख्त CCTV कैमरे से हुई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Child Abuse

Child Abuse

विज्ञापन

Kohlapur Rape Murder Case Accused Found: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 10 साल की बच्ची की हत्या उसके मामा ने ही की है। उसने हत्या करने से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया था। दुष्कर्म करने के बाद उसने भांजी को गला घोंटकर मार दिया। 2 दिन से लापता लड़की का शव बीती रात कोल्हापुर के शिये गांव के खेत में मिला था। आरोपी का नाम दिनेश कुमार साहा, जो दूर के रिश्ते में लड़की का मामा लगता है। जिले के पुलिस अधिक्षक महेंद्र पंडित ने आरोपी के बारे में खुलासा किया और बताया कि पुलिस ने केस सुलझा लिया है।

यह भी पढ़ें:‘रेप केस में दोषी मिले तो मेरे बेटे को फांसी दो’; जानें बदलापुर यौन शोषण केस के आरोपी की मां क्या बोली?

विज्ञापन

डॉग स्कवाड को मिला बच्ची का शव

SP महेंद्र पंडित ने बताया पुलिस ने जांच करते हुए कुल 6 संदिग्धों से पूछताछ की थी, लेकिन आरोपी CCTV कैमरे में नजर आया। पीड़ित परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। पिछले साल ही परिवार कोल्हापुर के शिये गांव में रहने आया था। मृतका के पिता MIDC में नौकरी करते हैं। आरोपी भी 3 महीने से साथ ही रह रहा था। परसों दोपहर बच्ची लापता हुई थी और बीती रात पुलिस ने डॉग स्कवाड की मदद से बच्ची का पता लगाया, लेकिन खेतों में उसकी लाश मिली। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए और रेप मर्डर केस दर्ज करके जांच शुरू की थी।

महाराष्ट्र में एक हफ्ते में तीसरा केस

बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले एक हफ्ते में दुष्कर्म के 3 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें से एक में पीड़िता की हत्या कर दी गई। पहला केस बदलापुर के ठाणे में सामने आया, जहां स्कूल के सफाईकर्मी ने 2 बच्चियों का यौन शोषण किया। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उग्र भीड़ ने हंगामा किया तो सरकार एक्शन मोड में आई। केस की जांच अब SIT कर रही है और हाईकोर्ट भी मामले में संज्ञान ले चुकी है। दूसरा केस मुंबई का है, जहां 13 साल की बच्ची को एक युवक इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके बहलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तीसरा केस बीत दिन कोल्हापुर में सामने आया, जो पुलिस ने सुलझा लिया।

विज्ञापन

MVA ने 24 अगस्त को बुलाया बंद

बता दें कि कोल्हापुर रेप मर्डर केस उस समय हुआ, जब महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (MVA) ने पहली 2 घटनाओं के विरोध में महाराष्ट्र बंद बुलाया हुआ है। MVA ने 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद रखने की अपील लोगों से की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ