Bihar Bandh : विरोध प्रदर्शन, नारेबारी और आगजनी... जानें बिहार में क्यों सड़कों पर बवाल मचा रहे हजारों छात्र?

BPSC Students Protest Bihar Bandh : बिहार में नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन जारी है। बीपीएससी स्टूडेंट्स के सपोर्ट में सांसद पप्पू यादव भी आ गए। बिहार बंद के दौरान उनके समर्थकों ने पटना की सड़कों पर आगजनी की।

BPSC Students Protest

BPSC Students Protest (File Photo)

विज्ञापन

BPSC Students Protest Bihar Bandh : बिहार में बीपीएससी स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने रविवार को बिहार बंद बुलाया है। उनके समर्थकों ने पटना के अशोक राजपथ पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने सड़कों पर आग लगा दी, जिससे वाहनों का लंबा जाम लग गया। भीम आर्मी और एआईएमआईएम ने भी बिहार बंद का सपोर्ट किया है। आइए जानते हैं कि बिहार में क्यों बवाल मचा रहे हजारों छात्र?

पटना की सड़कों पर आगजनी

Advertisment

बीपीएससी की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सांसद पप्पू यादव ने रविवार को बिहार बंद की घोषणा की। उन्होंने व्यापारियों से इस बिहार बंद को सपोर्ट करने की अपील की। पप्पू यादव के समर्थकों ने अशोक राजपथ में खुली दुकानों को बंद कराया और जमकर उत्पाद मचाया। उन्होंने पटना की अलग-अलग सड़कों पर आग लगा दी, जिससे ट्रैफिक जाम लग गया।

छात्रों को प्रशांत किशोर का भी मिला समर्थन

विज्ञापन

आपको बता दें कि जनसुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर ने बीपीएससी स्टूडेंट्स का समर्थन किया। इसे लेकर वे गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे थे, जिसे लेकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि, पीके को बिना किसी शर्त अदालत से जमानत मिल गई। इससे पहले ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और रिवॉल्यूशनरी यंगस्टर्स एसोसिएशन (RYA) जैसे संगठनों ने भी गांधी मैदान से लेकर सीएम आवास तक मार्च निकाला था।

विज्ञापन

जानें क्यों बवाल मचा रहे स्टूडेंट?

बिहार के अलग-अलग केंद्रों पर 13 दिसंबर को बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा आयोजित कराई गई थी। एग्जाम के दिन ही स्टूडेंट गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि पटना के बापू एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों को देरी से पेपर मिले और पहले से पेपर की सील भी खुली हुई थी। इसके विरोध में छात्रों ने दूसरे क्लास रूम में जाकर पेपर फेंक दिए थे। इस परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर स्टूडेंट सड़कों पर बवाल मचा रहे हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ