बिहार विधानसभा चुनाव पर बड़ा अपडेट, CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही NDA लड़ेगा इलेक्शन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा अपडेट आया है। भाजपा ने एक फैसला लिया है, जिसका कनेक्शन प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हैं। सांसदों और विधायकों की बैठक में सहमति के बाद चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा ऐलान किया गया, आइए जानते हैं विस्तार से…

Nitish Kumar

Bihar CM Nitish Kumar

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ी खबर आई है। भाजपा के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा। यह फैसला गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक के बाद फैसले की जानकारी देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने दोटूक शब्दों में कहा कि साल 2025 में बिहार में सरकार बनाने का लक्ष्य है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में इस लक्ष्य को पार करना है।

विज्ञापन

सुशासन और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना है। बिहार के हर कार्यकर्ता के घर पर BJP का झंडा रहे, यह सुनिश्चित हो। गांव-गांव तक पहुंचने का निर्देश है। 6 अप्रैल को पार्टी भव्य तरीके से स्थापना दिवस मनाएगी। पूरा सप्ताह 6 से लेकर 14 अप्रैल तक राज्य में कई कार्यक्रम होंगे। इनके तहत भाजपा आपातकाल सहने वालों, कारसेवकों को उनके घर जाकर सम्मानित करेगी। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

विज्ञापन

नीतीश कुमार की जीत का प्लान पेश किया

बता दें कि बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर रणनीति बनाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर हैं। बीते दिन उन्होंने प्रदेश के सांसदों और विधायकों की अहम बैठक बुलाई। इसमें सभी की सहमति से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया। बैठक में गृह मंत्री ने नीतीश कुमार की नैया को चुनावी नदी में पार लगाने का पूरा प्लान पेश किया।

विज्ञापन

अमित शाह ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में केवल भाजपा की ही नहीं, बल्कि पूरे NDA गठबंधन की जीत को सुनिश्चित करना है। उन्होंने बिहार में पार्टी वर्करों से साफ कहा है कि भाजपा के हर नेता और वर्कर को सहयोगी दलों के उम्मीदवारों को अपना उम्मीदवार मानना होगा और दिनरात मेहनत करनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को पूरा करना भाजपा नेताओं वर्करों का लक्ष्य होना चाहिए।

विज्ञापन

प्रचंड चुनावी जीत का संकल्प लेने का निर्देश

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगले 5 साल में बिहार को बाढ़ मुक्त बिहार बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने लिया है। इसके लिए वह इंटनेशनल लेवल पर प्रयास कर रहे हैं। 5 साल तक उनका साथ दीजिए, इसके बाद बाद कोई भी यह नहीं कह पाएगा कि बिहार में बाढ़ की त्रासदी है। इसके लिए बिहार में प्रचंड चुनावी जीत हासिल करनी होगी।

गृह मंत्री ने वर्करों को सलाह दी है कि अगर किसी से किसी तरह का मतभेद है तो उसे खत्म कर दें और बूथ जीतने का लक्ष्य साध लें। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नीतीश कुमार सरकार ने बिहार के लिए जो काम किया है, उसे जनता के बीच ले जाने की जरूरत है। 2 दशकों में भाजपा सरकार की ओर से किए गए काम भी लोगों को बताने हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ