---विज्ञापन---

बिहार

बिहार में 15000 सरकारी पदों पर निकली भर्ती, जानें होमगार्ड के लिए कौन कर सकता है अप्लाई

बिहार में होमगार्ड के 15 हजार पदों पर भर्ती की डिटेल जारी हो गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

बिहार में 15,000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। ये अर्जी होमगार्ड के पोस्ट के लिए है और इसके लिए 40 साल तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती राज्य के 37 जिलों के लिए बिहार होमगार्ड के लिए निकाली गई है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अगर आप भी बिहार में होमगार्ड की नौकरी के इच्छुक हैं, तो जल्द अप्लाई करें। अप्लाई करने की आखिरी डेट 16 अप्रैल 2025 है।

क्वालिफिकेशन क्या होनी चाहिए?

इसके लिए आपको 12वीं पास की डिग्री होनी चाहिए।

---विज्ञापन---

क्या होनी चाहिए उम्र?

इस पद के लिए आपकी उम्र 19 से 40 साल होनी चाहिए। वहीं, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को गवर्नमेंट रेगुलेशन के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

कितनी होनी चाहिए लंबाई?

इस पद पर अप्लाई करने के लिए पुरुषों की लंबाई कम से कम 5 फीट 4 इंच (162.56 सेमी) होनी चाहिए। वहीं, महिलाओं की 5 फीट 1 इंच (153 सेमी) होनी चाहिए।

---विज्ञापन---

कैसे होगा सेलेक्शन?

इस पोस्ट के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) लिया जाएगा। इसके बाद पास हुए कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

कितनी लगेगी फीस?

इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए सामान्य, एमबीसी, बीसी, ईबीसी, एमबीसी कैंडिडेट्स को 200 रुपये देने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, महिलाओं (सभी कैटेगरी) के कैंडिडेट्स को 100 रुपये देने होंगे।

---विज्ञापन---

कैसे करना है अप्लाई?

  • ऑफिशियल वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही एक न्यू पेज खुलेगा। वहां सारी जानकारी सबमिट करें।
  • सभी जानकारी चेक कर मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर फॉर्म जमा करें।
  • आगे किसी जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट लेकर अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें- पटना के अशोक राज पथ को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति, पूरा होने वाला है डबल-डेकर फ्लाईओवर का काम

First published on: Mar 29, 2025 07:44 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola