Bihar चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, इन 7 IPS अफसरों को दी गई अहम पदों की जिम्मेदारी

Bihar News: चुनाव से पहले ही बिहार में 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ। सभी अफसरों की कई बड़े पदों पर नई नियुक्तियां की गई है। पढ़ें अमिताभ कुमार ओझा की रिपोर्ट।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य में बड़े फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। यहां नीतीश सरकार इस समय कड़े फैसले ले रही हैं। 21 जून को वृद्ध पेंशन में बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, 22 जून को नया ऑर्डर जारी हुआ है, जिसमें बिहार के 7 बड़े अफसरों का तबादला कर, उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल के पीछे कारण है राज्य की लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था को मजबूत करना और साथ-साथ विभागीय कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर देना।

क्यों लिया गया फैसला?

दरअसल, इसके पीछे कारण है राज्य की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया जा सके। इस वक्त राज्य में चुनावी माहौल गर्म है। इन तबादलों के जरिए संवेदनशील इलाकों में चाक चौबंदी बढ़ाई जा सकेगी और स्थिति को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी।

Advertisment

इन अफसरों का हुआ तबादला

1. राकेश राठी

अब तक एडिशनल चार्ज संभाल रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश राठी को अब पूर्ण रूप से IG स्पेशल ब्रांच नियुक्त किया गया है। वे पहले से ही इस पद का अतिरिक्त प्रभार देख रहे थे।

2.जीतेन्द्र राणा

विज्ञापन

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे जीतेन्द्र राणा को पटना रेंज का नया IG बनाया गया है। यह एक अहम नियुक्ति मानी जा रही है, क्योंकि पटना रेंज राज्य की राजधानी और आसपास के संवेदनशील जिलों को कवर करता है।

विज्ञापन

3. गरिमा मल्लिक

अब तक पटना की IG रही गरिमा मल्लिक को IG निगरानी ब्यूरो बनाया गया है। निगरानी ब्यूरो भ्रष्टाचार रोकथाम और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली अहम इकाई है।

विज्ञापन

4. एस प्रेमलता

आईपीएस अधिकारी एस प्रेमलता को IG वायरलेस की जिम्मेदारी दी गई है। वायरलेस विभाग पुलिस कम्युनिकेशन व्यवस्था का संचालन करता है, जो आपसी समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विज्ञापन

5. एसपी मनोज कुमार तिवारी

CID में कार्यरत एसपी मनोज कुमार तिवारी को सिवान का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

6. एसपी अमितेश  कुमार

वहीं, सीवान में पहले से तैनात रहे एसपी अमितेश कुमार को अब SP सुरक्षा CID बनाया गया है।

विज्ञापन

7. के. रामदास

तीन दिन पहले ही पुलिस अकादमी में सहायक निदेशक बनाए गए के. रामदास को अब एसपी CID की जिम्मेदारी दी गई है। उनका यह कार्यकाल जांच और इंटेलिजेंस से जुड़े मामलों को गति देगा।

विज्ञापन

गृह विभाग के इस तबादले को प्रशासनिक रणनीति के तहत देखा जा रहा है, जिससे राज्य की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त किया जा सके।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ