Bihar assembly elections 2025: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इससे पहले सियासी बयानबाजी जोरों पर हैं। दोनों गठबंधनों के नेता एक-दूसरे पर जमकर वार-पलटवार कर रहे हैं। बजट सत्र के दौरान सीएम बनने और बनवाने को लेकर तेजस्वी और सीएम नीतीश कुमार के बीच जमकर जुबानी तीर चले। सीएम के बयान पर तेजस्वी ने चुटकी लेते हुए कहा कि मेरी वजह से नीतीश जी दो बार सीएम बने हैं, वरना उनकी पार्टी टूट चुकी होती।
इस बीच गुरुवार को आरजेडी और कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस विधायक विजय शंकर दूबे और राजेश राम को तेजस्वी ने महागठबंधन का नेता बताया। कांग्रेस के विधायकों ने कहा कि तेजस्वी हमारे गठबंधन के नेता हैं उन्ही के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और महागठबंधन की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री का चेहरा सिर्फ तेजस्वी ही होंगे। फिर कांग्रेस का कोई नेता, कुछ भी बयान दे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस हाईकमान भी तेजस्वी को नेता मान चुकी है।
ये भी पढ़ेंः ‘हमारी सरकार बनेगी तो ताड़ी से बैन हटा देंगे’, INDIA गठबंधन में CM फेस पर क्या बोले तेजस्वी यादव?
अगले चुनाव के बाद नीतीश कुमार सीएम नहीं बनेंगे
बैठक के दौरान तेजस्वी यादव ने विधायकों को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि विधायक कोई ऐसा बयान नहीं दें, जिससे कोई विरोधाभास न हो। सभी विधायक मिलकर रहे। उन्होंने सभी विधायकों को जनता के बीच रहने को कहा है। तेजस्वी ने कहा कि जिन आरजेडी विधायकों का प्रदर्शन खराब होगा, उनसे हम बात करेंगे। सभी विधायक चुनाव की तैयारी में लग जाएं। बैठक में तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव के बाद नीतीश कुमार सीएम नहीं बनेंगे। सभी लोग इस संकल्प के साथ लोगों के बीच जाएं।
तेजस्वी ने सभी विधायकों को निर्देश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर लगातार सीएम नीतीश कुमार को आलोचना करें। महागठबंधन के सभी विधायक सड़क से लेकर सदन तक नीतीश सरकार के खिलाफ एकजुटता दिखाएं और अग्रेसिव रहें।
ये भी पढ़ेंः Video: तेजस्वी का नीतीश कुमार पर तंज, ‘टायर्ड CM को रिटायर्ड कर दीजिए’
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
6 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
9 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
10 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
10 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
10 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines