Bihar News: बिहार (Bihar) में दिल्ली के कंझावला जैसी वारदात सामने आई है। यहां एक कार सवार ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इसके बाद बोनट में फंसे बुजुर्ग को कार सवार करीब 8 किमी तक घसीटते हुए ले गया। आखिर में बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी चालक फरार है।
सड़क पार करते समय हुई दुर्घटना
जानकारी के मुताबिक घटना पूर्वी चंपारण जिले की है। यहां के बंगारा गांव निवासी 70 वर्षीय शंकर चौधरी अपनी साइकिल से NH-28 पर कोटवा के पास बंगारा रोड को पार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार सवार ने उन्हें रौंद डाला। पिपराकोठी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस लगी आरोपी की खोज में
पुलिस जिला परिवहन कार्यालय से उसके मालिक का पता लगा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि एसयूवी गाड़ी गोपालगंज की ओर से आ रही थी। बताया गया है कि टक्कर के बाद शंकर चौधरी काफी देर तक बोनट से चिपके रहे। घटना को देख इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया गया है कि करीब आठ किमी जाने के बाद गाड़ी चालक ने ब्रेक लगाए। इसके बाद शंकर गिर गए और गाड़ी उनके ऊपर से निकल गई। स्थानीय लोगों ने भी अपनी बाइकों से गाड़ी का पीछा किया और पुलिस को जानकारी दी।
और पढ़िए –Bihar News: पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने काटा डाला अपना प्राइवेट पार्ट, फिर…
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार मोतिहारी के एक डॉक्टर की है। मोतिहारी एसडीपीओ अरूर कुमार गुप्ता ने बताया कि कोटवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। क्षेत्राधिकारी निरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
11 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines