Bihar News: बिहार (Bihar) में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पत्नी के मायके से नहीं आने पर नाराज एक शख्स ने अपना प्राइवेट पार्ट (Private Part) काट डाला। शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

और पढ़िए –Mukhtar Ansari: 22 साल बाद दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा, जानें गैंगवार की पूरी कहानी

विज्ञापन

मायके में लंबे समय से रह रही थी पत्नी

घटना बिहार के मधेपुरा थाना क्षेत्र के रजनी नयानगर इलाके की है। यहां वह अपने परिवार के साथ रहता है। उसके चार बच्चे भी हैं। बताया गया है कि वह अपनी पत्नी के मायके में लंबे समय तक रहने से नाराज था। सूत्रों के मुताबिक कृष्णा पंजाब के मंडी में रहकर काम करता है। वह दो महीने पहले अपने परिवार से मिलने रजनी नयानगर आया था।

घर में ही धारदार हथियार से काट डाला

जानकारी के मुताबिक उसकी पत्नी अनीता अपने माता-पिता के घर गई थी। सामने आया है कि उसने वहां से लौटने में देरी कर दी, जिसके बाद शक्स काफी नाराज हो गए और उसने धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया।

विज्ञापन

तीन बेटियां और एक बेटा भी है

शख्स की पहचान 25 वर्षीय पुत्र कृष्णा बासुकी पुत्र महेंद्र बासुकी के रूप में हुई है। उसकी शादी गोलपारा थाना क्षेत्र के मालोध वार्ड छह निवासी छोटे लाल बासुकी की बेटी अनीता से हुई है। दोनों के चार बच्चे भी हैं। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा है।

अस्पताल में चल रहा है इलाज

परिवार वालों ने जब कृष्णा को खून से लथपथ देखा तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज के डॉ. सुकेश कुमार ने बताया कि कृष्णा का इलाज चल रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ