Bihar 4 Murders 1 Suicide Inside Story (भागलपुर, संजय कुमार सिन्हा): बिहार के भागलपुर में बनी पुलिस लाइन 12 अगस्त की रात को 4 हत्याएं और एक सुसाइड करके परिवार का खौफनाक खात्मा क्यों हुआ? बिहार पुलिस की कॉन्स्टेबल नीतू के क्वार्टर नंबर 38 में 12 अगस्त की रात को ऐसा क्या हुआ, जो सुबह 5 लाशें मिलीं? इसका खुलासा सुसाइड नोट में हुआ है। दूधवाले ने हर दिन की तरह सुबह दरवाजा खटखटाया और आवाज दी। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो आसपास रहने वाले लोग पहुंचे। किसी अनहोनी की आशंका से मौके पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने दरवाजा खोला तो ऐसा मंजर दिखा कि पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। कॉन्स्टेबल नीतू, उसके दोनों मासूम बच्चों, उसकी सास की खून से सनी लाशें पड़ी थीं। चारों का गला रेता हुआ था।
यह भी पढ़ें: बिहार में भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत; औरंगाबाद में सोन नदी में समाई कार, मृतकों में 16 साल का नाबालिग
नीतू ने बच्चे-सास मारी, पति ने नीतू मारी
बरामदे में नीतू के पति पंकज का शव फंदे से लटका था। पंकज सुसाइड नोट छोड़कर गया। सुसाइड नोट में उसने पत्नी नीतू के अवैध संबंध का जिक्र किया, फिर भी पुलिस अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। सुसाइड नोट के मुताबिक, दोनों में लगातार विवाद होता था, विवाद का कारण पति पत्नी और वो है। आखिर यह ‘वो’ कौन है? यह भी बड़ा सवाल है। सुसाइड नोट में लिखा है कि दोनों बच्चों और सास की हत्या नीतू ने की। गुस्से में पंकज ने नीतू की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद सुसाइड नोट लिखकर फंदे से लटक गया। मौके से खून से सना चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस कॉन्स्टेबल नीतू के फोन को भी खंगाल रही है। DIG खुद पूरे मामले की मोनिटरिंग कर रहे हैं। FSL की टीम ने 2 बार वारदातस्थल की जांच की। अकसर दोनों के विवाद पुलिस अधिकारी सुलझाते थे।
यह भी पढ़ें:बिहार के मंदिर में भगदड़ का वीडियो वायरल, 8 लोगों की हुई थी मौत; भीड़ देखकर ही घुटने लगेगा दम
क्राइम ब्रांच के सिपाही से थे अवैध संबंध
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि 12 अगस्त की रात जब दोनों में लड़ाई हुई तो पड़ोसियों को भनक तक कैसे नहीं लगी? आखिर में सबसे बड़ा सवाल नीतू का अवैध संबंध किससे था? आखिर वह कौन है, जो हंसते-खेलने परिवार को बर्बाद कर गया। सुबह शव मिलने के बाद कमरे की जांच की गई तो मौके पर DIG-SSP और FSL की टीम डॉग स्क्ववाड की टीम पहुंची और घटनास्थल की जांच करके सबूत जुटाए। परिजनों के आने का घंटों इंतजार किया गया। नीतू के परिजन समस्तीपुर से पहुंचे और पांचों शवों का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपे गए। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक सिपाही को हिरासत में लिया है। उससे गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है, जिसका नाम सूरज ठाकूर है। वह क्राइम ब्रांच में कार्यरत है, जिसे कॉन्स्टेबल नीतू का नजदीकी संबंधी बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:4 आंखों वाला कछुआ, दुर्लभ बंदर-अजगर; 20 से ज्यादा खतरनाक जानवर लेकर एयरपोर्ट पर उतरा पैसेंजर
संबंधित खबरें
'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 hr ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
4 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
3 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines