बिहार में भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत; औरंगाबाद में सोन नदी में समाई कार, मृतकों में 16 साल का नाबालिग

Aurangabad Car Accident: बिहार के औरंगाबाद में आज एक कार नदी में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है और लाशें रिकवर भी हो गई हैं। लोगों ने कार को नदी में गिरते देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर सर्च ऑपरेशन चलाया।

Bihar Car Drowning

लोगों ने अपनी आंखों से कार को नदी में गिरते देखा।

Car Drowned into River in Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद में आज भीषण सड़क हादसा हुआ। एक कार सड़क से उतरकर सोन नदी में गिर गई और पानी की गहराई में समा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जिनकी लाशें पुलिस ने नदी से रिकवर कर ली हैं। मृतक पटना और आरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मरने वाले लोगों में 16 साल का नाबालिग लड़का भी शामिल है।

विज्ञापन

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दाउदनगर इलाके घटना है। लोगों ने कार को नदी में गिरते हुए देखा, लेकिन नदी में पानी उफान पर होने के कारण कोई उन्हका बचाव नहीं कर पाया। लोगों ने कार को नदी में गिरते देखते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर कार को नदी से निकाला और पांचों शव बरामद किए। सुसाइड के एंगल से केस की जांच होगी।

विज्ञापन

सेंट्रल लॉक लग जाने से डूब गए पांचों

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव चमन बिगहा से गुजर रही नहर के पास हुआ। पटना मेन सोन नदी में एक तेज रफ्तार कार समा गई। कार का अचानक संतुलन बिगड़ा और वह सीधी नदी में उतर गई। लोगों को चीखने चिल्लाने की आवाजें आईं तो वे मौके पर दौड़े आए। उन्होंने कार को नदी में समाते देखा। पुलिस ने मौके पर आकर क्रेन से कार नदी से निकाली, जिसके अंदर सवारों की लाशें दी।

विज्ञापन

सेंट्रल लॉक लग जाने से वे कार से बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से मौत हो गई। कपड़े देखकर लग रहा है कि हादसे में मारे गए लोग किसी धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे। 3 मृतकों के शरीर पर सावन महीने में पहने जाने वाला गेरुआ रंग का कपड़ा था। आधार कार्ड के अनुसार, 4 मृतक पटना के राजीव नगर निवासी हैं और एक आरा का है। हादसे की जानकारी मिलते ही BDO मो. जफर इमाम, CO शैलेंद्र कुमार यादव, थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ