Bihar News: बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरों ने एक घर में लगे मोबाइल टावर (Mobile Tower) को ही चोरी कर लिया। सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस भी मामले को देखकर हैरान-परेशान है। वहीं बिहार पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। टावर की कीमत करीब 19 लाख रुपये बताई जा रही है।
मोबाइल कंपनी के अधिकारी बनकर पहुंचे
जानकारी के मुताबिक यह घटना पटना के गर्दनीबाग इलाके की यारपुर राजपूताना कॉलोनी की है। यहां रहने वाले ललन सिंह के घर में गुजरात टेली लिंक प्राइवेट लिमिटेड (जीटीपीएल) कंपनी का मोबाइल टावर लगा था। इसकी कीमत करीब 19 लाख रुपये बताई जा रही है। ललन सिंह ने बताया कि मोबाइल कंपनी के अधिकारी बनकर कुछ लोग उनके घर आए थे। संदिग्धों ने कहा कि कंपनी को भारी घाटा हो रहा है।
72 घंटों तक लगातार काटते रहे टावर
संदिग्धों ने ललन सिंह को बताया कि घाटे के कारण कंपनी ने उन्हें मोबाइल टावर हटाने के लिए भेजा है। वहीं संदिग्धों की बातों में आकर ललन सिंह ने उनकी पहचान की जांच किए बिना अपनी सहमति दे दी। इसके बाद करीब 25 लोगों ने तीन दिनों तक चौबीसों घंटे काम किया। गैस कटर से मोबाइल टावर को टुकड़ों में काट लिया। इसके बाद सभी टुकड़ों को एक ट्रक में भरकर फरार हो गए।
निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी तो टावर गायब मिला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टावर ललन सिंह के घर में करीब 15 वर्षों से लगा हुआ था। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हैरानी की बात तो यह है कि कंपनी के असली लोगों को टावर चोरी के बारे में जानकारी ही नहीं हुई।
जब कंपनी के असल अधिकारी मोबाइल टावरों के निरीक्षण के लिए निकले तो उन्हें टावर गायब मिला। बता दें कि बिहार के सासाराम जिले में चोरों ने अधिकारी बनकर करीब 500 टन का लोगों का पुल भी चोरी कर लिया था।
संबंधित खबरें
आनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 hr ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
4 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
5 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines