Bhore (SC) Election Result 2025 Live Updates: भोरे (एससी), बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित एक सीट है, जिस पर अब तक 16 बार चुनाव हो चुके हैं. भोरे (एससी) विधानसभा 2025 सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग हुई थी, जिसके परिणाम आ गए हैं. इस सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) के सुनील कुमार को 101469 वोट से जीत मिली है. वहीं, 16163 वोट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई (एमएल) एल) के धनंजय मैदान को हार का सामना करना पड़ा.
इस बार के उम्मीदवार
भोरे (एससी) विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी ने ट्रांसजेंडर प्रीति किन्नर को टिकट दिया है, जिनके सामने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई (एमएल) एल) से धनंजय मैदान में हैं. इसके अलावा आम आदमी पार्टी से धर्मेन्द्र कुमार राम, जनता दल (यूनाइटेड) से सुनील कुमार और बहुजन समाज पार्टी से सुरेंद्र कुमार राम चुनाव लड़ रहे हैं.
किस पार्टी को कितनी बार भोरे (एससी) में मिली जीत?
भोर (एससी) विधानसभा सीट पर 16 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिसमें शुरुआत में 8 बार कांग्रेस पार्टी को जीत मिली है. हालांकि, इसके बाद से यहां का चुनावी समीकरण लगातार बदलता रहा है. जनता दल, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भाजपा को इस सीट पर 2-2 बार जीत मिली है, जबकि JDU और जनता पार्टी केवल 1-1 बार जनता का दिल जीतने में कामयाब रही.