उम्र में 'दादी' से शादी कर बैठा 18 साल का युवा, बिहार की बेमेल मोहब्बत का ऐसा अंजाम

Bhagalpur mismatch marriage old lady married old boy: दादी की उम्र की महिला से शादी कर अचानक चर्चा में आ गया 18 साल का युवा। खबर फिल्मी नहीं सच्ची घटना है बिहार के भागलपुर की। यहां मोहब्बत के हाथों से मजबूर एक युवक ने समाज की सभी सीमाओं को तोड़कर 50 साल की महिला से शादी रचा ली।

Bhagalpur mismatch marriage

Bhagalpur mismatch marriage old lady married old boy: ‘मेरी मां ने सारी शर्म लिहाज छोड़ रखी है। मैं और उनके दामाद जब सामने जाते हैं तो वो नजरें झुका लेती हैं। वो मुझसे भी छोटे अपने प्रेमी के साथ खुलेआम रह रही हैं। हमें शर्मिंदगी हो रही है’, यह कहना है उस 50 साल की महिला की बेटी का, जिसने 18 साल के युवा से लव मैरिज की है। महिला पहले अपने प्रेमी संग घर से भाग भी चुकी है। बिहार के भागलपुर में हुई इस बेमेल शादी से हर कोई हैरान है। बेटी और दामाद की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन

बिहार के भागलपुर का केस सुन चौंकी पुलिस

भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र के इस मामले को सुनते ही पुलिस चौंक गई। तीन बेटियों, बेटा और पोते-पोतियों के होते हुए महिला की इस बेमेल शादी से उसके घरवाले भी दुखी हैं। महिला इस बेमेल शादी के बाद पक्कीसराय गांव में रहने वाले 18 साल के कन्हाई कुमार के साथ पत्नी के रूप में रह रही है। महिला का दावा है कि उसने कन्हाई कुमार के साथ शादी की है। जब भी बेटी और दामाद अपनी मां के सामने आते हैं तो उनकी मां उनसे नजरें चुराती है। बेटी ने पुलिस को दी शिकायत में गुहार लगाई कि उनकी मां उन्हें वापस दिलाई जाए।

विज्ञापन

कैसे और कहां शुरू हुआ यह बेमेल ईश्क

युवा से शादी करने वाली अधेड़ महिला के प्यार की शुरुआत गुजरात से हुई थी। महिला पहले अपने पति और परिवार के साथ बिहार में रहती थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कन्हाई कुमार के साथ उसे प्यार हो गया। पहले तो कन्हाई ने महिला के घर आना-जाना शुरू किया, बाद में पति की परवाह न करते हुए कन्हाई महिला को लेकर घर से भाग गया। काफी ढूंढने के बाद महिला अपने कथित पति कन्हाई कुमार के साथ उसके घर में रहती मिलीं। पंचायत बुलाई गई, जिसमें महिला ने शामिल होने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

बेमेल शादी की बिहार में चर्चा

बिहार के भागलपुर में हुई इस बेमेल शादी की चारों तरफ चर्चा है। पुलिस में शिकायत होने के बाद यह मामले और सुर्खिंयों में आ गया। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला ने सभी सामाजिक नियमों को तार तार कर दिया है। वहीं, महिला को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना है कि वो कन्हाई से प्यार करती है और उसके साथ ही आगे जिंदगी बिताएंगी। वहीं, बेटी और दामाद से पुलिस में शिकायत देकर अपील की है कि उनकी मां को वापस लेकर आने में मदद की जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ