Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ जब एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के ऑफिस पहुंची और जबरदस्ती उसका कॉलर पकड़कर शादी के लिए मंदिर ले गई।
लड़की की पहचान करिश्मा के रूप में हुई है जो भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भठोदिया गांव की रहने वाली है। वहीं, उसके बॉयफ्रेंड की पहचान उसी गांव के रहने वाले रोहित कुमार के रूप में हुई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे। जब लड़की शादी की जिद करने लगी तो रोहित ने उसके माथे पर सिंदूर लगा दिया। हालांकि, राहित के परिवार ने करिश्मा को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और उसे अपने घर से निकाल दिया। इसके बाद, करिश्मा की ओर से रोहित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित जब जमानत पर बाहर आया तो करिश्मा एक बार फिर उस पर शादी का दबाव बनाने लगी। गुरुवार को वह रोहित के ऑफिस गई और उसका कॉलर पकड़कर बुद्ध नाथ मंदिर ले गई। कहा जा रहा है कि करिश्मा ने धमकी भी दी कि अगर रोहित ने इस बार शादी से इनकार किया तो वह जहर खा लेगी।
इस बीच पुलिस ने करिश्मा और रोहित को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। आगे की जांच के लिए दोनों के परिवारों को भी तलब किया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।