बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले कांग्रेस के तेवर अलग नजर आ रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को बेगूसराय पहुंचे और एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको नौकरी दो’ रैली में शामिल हुए। इसे लेकर भाजपा के नेता और केंद्रीय गृह मंत्री राज्य नित्यानंद राय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
केंद्रीय गृह मंत्री राज्य नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष के नेता भ्रम फैला रहे हैं कि सविधान खतरे में है। देश में संविधान सुरक्षित है। जब से पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार है, तब से सब कुछ सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आज विकास हो रहा है और ये भ्रष्टाचारी लोग संविधान की किताब हाथ में लेकर झूठ बोल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ‘हर घर तक जाएगी कांग्रेस’, ‘कार्यकर्ता है नींव’, जिला अध्यक्षों की बैठक में बोले राहुल गांधी
नित्यानंद राय ने राजद पर साधा निशाना
नित्यानंद राय ने आगे कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने चारा घोटाला किया, दूध घोटाला किया, कौन-कौन सा घोटाला किया, लेकिन आज उनके साथ ये लोग मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने परिवारवाद की पार्टी, भ्रष्टाचारियों की पार्टी, लालू यादव की पार्टी को अस्वीकार कर दिया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भगीरथ प्रयास से बिहार का विकास हो रहा है और आगे भी होगा। राज्य में उनकी कमान सीएम नीतीश कुमार के पास है।
बगूसराय में वाइट टी शर्ट पहनकर पहुंचे कांग्रेसी
आपको बता दें कि बेगूसराय के सुभाष चौक पर कन्हैया कुमार ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राहुल गांधी का वेलकम किया। नेता प्रतिपक्ष की अपील पर कांग्रेसियों ने वाइट टी-शर्ट पहन रखी है। ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा में राहुल गांधी के ऊपर फूलों की वर्षा हो रही है और उनके साथ कार्यकर्ता पैदल चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : बिहार कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान- गठबंधन में ही लड़ेंगे चुनाव
संबंधित खबरें
बेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
1 day agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
1 day agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
2 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
3 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
3 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
4 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
5 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
5 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
5 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines