बिहार कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान- गठबंधन में ही लड़ेंगे चुनाव

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। बिहार में कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी या नहीं, इसे लेकर दिल्ली की बैठक में फैसला हो गया।

Rahul Gandhi targets Modi and Kejriwal

Rahul Gandhi

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बना रही हैं। इसी क्रम में दिल्ली के इंदिरा भवन में बिहार कांग्रेस के नेताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। इस मीटिंग में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया कि गठबंधन के मौजूदा स्वरूप में ही चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

दिल्ली में चल रही बिहार कांग्रेस की बैठक खत्म हो गई। इस दौरान रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कहा कि गठबंधन में ही चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने बिहार के वरिष्ठ नेताओं से कहा कि कार्यकर्ता जमीनी स्तर की तैयारी में जुट जाएं। अच्छा उम्मीदवार और जिताऊ सीट पार्टी की प्राथमिकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिलकर बीजेपी गठबंधन को हराएंगे : कृष्णा अल्लावारू

बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मीटिंग में बिहार चुनाव को लेकर सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बातें रखीं। सभी मिलकर बीजेपी गठबंधन को हराएंगे। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि बैठक में चुनावी कैंपेन और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। इंडिया गठबंधन के तहत ही बिहार चुनाव लड़ेंगे।

चेहरा घोषित होगा या नहीं, इस पर सामूहिक फैसला होगा : राजेश कुमार

बिहार में पार्टी का चेहरा कौन होगा? इस सवाल के जवाब में राजेश कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले चेहरा घोषित होगा या नहीं, इस पर सामूहिक फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें कि कांग्रेस की इस बैठक के बाद अब यह तय हो गया कि बिहार में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर क्या फॉर्मूला होगा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ