'हर घर तक जाएगी कांग्रेस', 'कार्यकर्ता है नींव', जिला अध्यक्षों की बैठक में बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर पर उन्हें संसद में बोलने नहीं देने का आरोप लगाया था। कांग्रेस नेता के अनुसार वह संसद में बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दो पर बोलना चाहते थे। लेकिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें बोले की अनुमति नहीं दी।

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में आज देशभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी पार्टी की नींव है। उन्होंने कहा कि किसी भी भवन की मजबूती उसकी नींव पर भी निर्भर होती है। नींव के बगैर कोई इमारत खड़ी नहीं होती है।

विज्ञापन

बैठक में देशभर से आए करीब 338 जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं के अनुसार ये बैठक का पहला चरण है। अब 3-4 अप्रैल को दूसरे चरण की बैठक होगी। पहले चरण में 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों से कांग्रेस कार्यकर्ता आए थे। अगले बैठक में बचे राज्यों से लोग आएंगे। बता दें कांग्रेस के गुजरात अधिवेशन से पहले जिला अध्यक्षों की ये बैठकें हो रही हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्षों के माध्यम से घर-घर जाएगी कांग्रेस की सोच 

इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस संदेश और विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है, उस लड़ाई को जिला कांग्रेस अध्यक्षों के माध्यम से ही हर घर तक ले जाने का काम हो सकता है। कांग्रेस में हर कार्यकर्ता का महत्व है। बिना कार्यकर्ता के कोई पार्टी खुद मजबूती हासिल नहीं कर सकता।

विज्ञापन

संसद में बोलने नहीं दिया गया

इससे पहले राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर पर उन्हें संसद में बोलने नहीं देने का आरोप लगाया था। कांग्रेस नेता के अनुसार वह संसद में बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दो पर बोलना चाहते थे। लेकिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें बोले की अनुमति नहीं दी। बता दें इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इस मुद्दे पर मुलाकात की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ