Atri Election Result 2025: हम के रोमित कुमार को मिली बड़ी जीत, RJD का दांव हुआ बुरी तरह से फेल

Atri Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 में आज अतरी विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं. Bihar Chunav Natije 2025 पर सभी की नजरें थी. RJD की वैजयंती देवी और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के रोमित कुमार के बीच टक्कर देखने को मिली. अतरी विधानसभा सीट के Bihar Assembly Election 2025 में रोमित कुमार को जीत मिली हैं.

ATRI Assembly Constituency

ATRI Assembly Constituency

विज्ञापन

Atri Election Result 2025: बिहार की अतरी विधानसभा सीट का आज फैसला हुआ है. बिहार में आज के दिन कुल 243 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती हुई. अतरी विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज सुबह 8 बजे से मतगणना की शुरुआत हुई थी. बिहार के मगध क्षेत्र में स्थित अतरी, गया जिले का बहुत अहम हिस्सा है और इसकी सीट के लिए सीधा मुकाबला RJD की वैजयंती देवी और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के रोमित कुमार के बीच था. यहां से रोमित कुमार को जीत मिली है.

अतरी Election Result 2025 

बिहार के अतरी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल की वैजयंती देवी लड़ रही थी. पिछली बार इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल के अजय यादव लड़े थे, लेकिन इस बार टिकट वैजयंती देवी को मिला. प्रत्याशी बदलने का दांव आरजेडी के लिए उल्टा पड़ गया. पिछली बार ये सीट JDU को मिली थी. उन्होंने मनोरमा देवी को टिकट दिया था. इस बार हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के खाते में ये सीट आई थी. उन्होंने इस सीट से रोमित कुमार को टिकट दिया था.

Advertisment

रोमित कुमार को इस विधानसंभा सीट से 102102 वोट मिले हैं. वहीं आरजेडी की वैजयंती देवी को सिर्फ 76325 वोट ही मिले. जिसके कारण रोमित कुमार को 25777 वोटों से धमाकेदार जीत मिली है. इस सीट पर इन्हीं दोनों प्रत्याशियों के बीच टक्कर देखने को मिली.

Atri Election Result 2020

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)±% परिवर्तन
आरजेडी (RJD)अजय कुमार यादव62,65836.55−2.41
जेडीयू (JD(U))मनोरमा देवी54,72731.93
एलजेपी (LJP)अरविंद कुमार सिंह25,87315.09−15.0

Atri Election Result 2015

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)
आरजेडी (RJD)कुंती देवी60,68738.96
एलजेपी (LJP)अरविंद कुमार सिंह46,87030.09
जेएपी(एल) (JAP(L))कृष्णानंदन यादव9,6036.17

जानें इस विधानसभा सीट के सभी समीकरण 

दशरथ मांझी इसी विधानसभा क्षेत्र के गहलौर गांव के थे. जिसका नाम बाद में बदलकर दशरथ नगर कर दिया गया था. बिहार के गया जिले की अतरी विधान सभा पूरी तरह से ग्रामीण वोटरों की सीट है. इस विधानसभा सीट पर अनुसूचित जातियों की आबादी 31.03 प्रतिशत है. जबकि मुस्लिम मतदाता इस सीट पर 6.3 प्रतिशत हैं. NDA के लिए 2025 में इस विधानसभा सीट पर जीत दर्ज बहुत ज्यादा अहम थी. 2020 के विधानसभा के समय 3,10,443 वोटर इस सीट पर थे. जबकि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान 3,14,696 मतदाता थे.

विज्ञापन

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ