हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

असदुद्दीन ओवैसी के बिगड़े बोल, खुद को तेजस्वी यादव का बताया जीजा

Asaduddin Owaisi Statement On Tejashwi Yadav : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता क्षेत्र में रैली और जनसभा कर रहे हैं। इस बीच असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के किशनगंज में रैली की और मोदी-तेजस्वी पर निशाना साधा।

विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना।

Asaduddin Owaisi Statement On Tejashwi Yadav (अब्दुल करीम) : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को बिहार के किशनगंज संसदीय क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। इस दौरान ओवैसी ने खुद को तेजस्वी का जीजा बता दिया।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि किशनगंज लोकसभा सीट पर प्रचार अभियान जोरों पर है, जहां 67% मुस्लिम वोटर हैं। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर कहा कि वे (मोदी) CAA-NRC लागू करके मुसलमानों को नागरिकता से महरूम करना चाहते हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह सीमांचल की जनता को घुसपैठी बोलकर तौहीन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत के खिलाफ मायावती ने उतारा तगड़ा प्रत्याशी, कौन हैं प्रकाश चंद भारद्वाज?

विज्ञापन

बाबरी मस्जिद और बिल्किस बानो का भी किया जिक्र

उन्होंने आगे कहा कि क्या 10 साल से वो लोग सो रहे थे? वह हमेशा घुसपैठिया करार देते हैं। इससे यह बात साबित होती है कि एनआरसी के जरिए तकलीफ पहुंचाना चाहते हैं। सीमांचल की जनता के लिए पूर्णिया में एयरपोर्ट क्यों नहीं बनाया गया। ओवैसी ने अपनी सभाओं में मुस्लिम मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए विवादित बाबरी मस्जिद के साथ-साथ बिल्किस बानो तक का जिक्र किया और केंद्र को जालिमों की सरकार बताई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : झारखंड की उलगुलान रैली में महागठबंधन के नेताओं ने भरी हुंकार, देखें Highlights

दूल्हे भाई के बैगर जिंदा नहीं रह सकते : ओवैसी

विज्ञापन

ओवैसी ने तेजस्वी यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि दूल्हे भाई के बैगर जिंदा नहीं रह सकते। दरअसल, ओवैसी से यह सवाल किया गया था कि तेजस्वी यादव लगातार आप पर निशाना साध रहे हैं, जिसके जवाब में ओवैसी मर्यादा भूल गए और खुद को तेजस्वी यादव का जीजा बता दिया। उन्होंने कहा कि बिना दूल्हे भाई का नाम लिए वो जिंदा नहीं रह सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola