Kangana Ranau Mayawati

कंगना रनौत के खिलाफ मायावती ने उतारा तगड़ा प्रत्याशी, कौन हैं प्रकाश चंद भारद्वाज?

BSP Candidates List For Himachal Pradesh : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच मायावती ने हिमाचल प्रदेश में कंगना रनौत के खिलाफ तगड़ा प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा है।

BSP Candidates List For Himachal Pradesh : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का महासमर शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता जमकर रैली और जनसभा कर रहे हैं। उम्मीदवार भी क्षेत्र में जाकर अपने लिए वोट मांग रहे हैं। इस बीच मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार दिए हैं। आइए जानते हैं कि भाजपा प्रत्याशी और एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ किसे टिकट मिला है।

विज्ञापन

बसपा ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। पार्टी ने शिमला से अनिल कुमार, हमीरपुर से हेमराज, कांगड़ा से रेखा रानी को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि मंडी सीट से प्रकाश चंद भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया गया है। मंडी लोकसभा सीट पर बसपा के उम्मीदवार प्रकाश चंद भारद्वाज का मुकाबला भाजपा की कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से होगा। बहुजन समाज पार्टी से उम्मीदवार की घोषणा के बाद इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ