Amit Shah Bihar visit inside story: बिहार चुनाव 2025 की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. सीटों के बंटवारे के बाद अब सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिन के बिहार दौरे पर पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया. चुनाव से ठीक पहले शाह का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक़ शाह कुछ प्रमुख उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रमों में भी शामिल हो सकते हैं. पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह पटना में होटल मोर्या में रूके हैं।
पार्टी की संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे शाह
अमित शाह गुरुवार यानी आज से पार्टी की संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे, भाजपा के बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे, बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे. गठबंधन सहयोगियों से मुलाकात करेंगे और कई सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे. पार्टी को उम्मीद है कि उनके दौरे से कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में मदद मिलेगी.
अमित शाह का कल और परसों का शेड्यूल
कल अमित शाह बिहार में चुनावी सभा को संबोधित भी करेंगे और 3:00 बजे दिन में प्रबुद्ध जन सम्मेलन जो ज्ञान भवन में आयोजित है उसका उद्घाटन करेंगे और संबोधित करेंगे. कल रात में फिर अमित शाह भाजपा के बड़े नेताओं के साथ चुनावी तैयारी को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. 18 तारीख को अमित शाह का अभी जिला में कार्यक्रम में वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे विधानसभा चुनाव की तैयारी को परखेंगे और कार्यकर्ताओं नेताओं को टिप्स देंगे. 18 तारीख को अमित शाह पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे