अनुष्का यादव के भाई आकाश LJP से निष्कासित, पार्टी में मिली थी ये अहम जिम्मेदारी

तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव का अफेसर सामने आने के बाद अब अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव को एलजेपी ने पार्टी से निकाल दिया है। आकाश एलजेपी में छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे।

Akash Yadav LJP Expulsion

Akash Yadav

विज्ञापन

लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव पर पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई के बाद अब बिहार में पशुपति कुमार पारस की पार्टी ने अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आकाश कुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी लोक जनशक्ति के छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे।

पार्टी ने आकाश यादव के नाम लिखे पत्र में लिखा है कि वर्तमान के राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के निर्देशानुसार आपको पार्टी में राष्ट्रीय सचिव छात्र प्र्रकोष्ठ के पद से 6 वर्षों के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है। बता दें कि तेजप्रताप प्रकरण सामने आने के बाद से ही आकाश लगातार मीडिया में अपना पक्ष रख रहे थे। ऐसे में अब पार्टी ने यह कदम उठाया है।

Advertisment

आकाश यादव आरजेडी प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव को लेकर लेकर लगातार मुखर थे। ऐसे में पशुपति कुमार पारस को यह फैसला उठाना पड़ा क्योंकि उनकी पार्टी एलजेपी महागठबंधन का हिस्सा है।

तेजप्रताप की सोशल मीडिया पोस्ट से मची कलह

पिछले दिनों तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर तीन पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपनी और अनुष्का यादव की रिलेशनशिप की बात स्वीकारी थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वे दोनों 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद आरजेडी में सियासी घमासान मच गया। तेज प्रताप यादव ने कुछ समय बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया और आरोप लगाया कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि उनके परिवार को बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

विज्ञापन

जगदानंद सिंह भिड़ गए थे तेजप्रताप

आकाश सिंह अनुष्का यादव के भाई है। सोशल मीडिया पर उनकी तेजप्रताप के साथ कई तस्वीरें भी हैं जोकि पिछले कुछ समय से वायरल हो रही है। तेजप्रताप ही आकाश को राजनीति में लाए थे और पार्टी में पद दिया था। इसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जब उनको पार्टी से निकाल दिया तो तेजप्रताप ने उनको कोर्ट जाने की धमकी दी थी। इसके बाद आकाश की जगह पर तेजस्वी समर्थित नेता गगन को नियुक्त किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ