हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब BJP ने भी पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए है वजह?

BJP ने रमेन्द्र राय और राहुल सिंह पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. बिहार विधानपरिषद चुनाव में ये दोनों नेता सिवान और सारण में NDA के उम्मीदवार के विरोध में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.

विज्ञापन
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. (Photo: AI/News24)

BJP ने रमेन्द्र राय और राहुल सिंह पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. बिहार विधानपरिषद चुनाव में ये दोनों नेता सिवान और सारण में NDA के उम्मीदवार के विरोध में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी (RLM) के प्रवक्ता को NDA के उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने के आरोप में 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया. RLM और BJP के बाद अब सबकी नजर JDU पर है, जिसपर विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन लेने का दबाव बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: चिराग पासवान को किसने दी जान से मारने की धमकी? चिट्ठी में लिखा था- ‘आतंकियों द्वारा मारे जाओगे’

RLM नेता पर कुशवाहा का एक्शन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रदेश सचिव और मुख्य प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा पर भी उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा एक्शन लिया. उन्होंने सिन्हा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. उन्हें पार्टी के फैसले के खिलाफ जाकर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC चुनाव में निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है. जबकि NDA में शामिल JDU से पुष्कर आनंद इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. यही वजह है कि RLM ने रामपुकार सिन्हा को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. हालांकि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के तीन विधायकों ने अपना पूरा समर्थन रामपुकार सिन्हा को दिया है, वो उनके नोमिनेशन में भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

क्या RLM में उठे बगावत के सुर?

इन तीन विधायकों में आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष और दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह, मधुबनी विधायक माधव आनंद और बाजपट्टी विधायक रामेश्वर महतो शामिल हैं. रामपुकार सिन्हा के निष्कासन के बाद ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या कुशवाहा की पार्टी में अंदरूनी टकराव बढ़ रहा है. RLM के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने ऐसी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि रामपुकार सिन्हा का समर्थन करना पार्टी का फैसला है. उन्होंने कहा कि इसे बगावत कहना गलत होगा और वो हमेशा एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे. आपको बता दें कि बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्तूबर को वोटिंग होगी और 27 अक्तूबर को काउंटिंग होगी.

ये भी पढ़ें: NDA में आ गई दरार! चिराग पासवान ने जीतनराम मांझी और उनके बेटे से मांगा इस्तीफा, लेकिन क्यों?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola