गया, गणेश प्रसाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सीआरपीएफ के सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए हैं। सीआरपीएफ की और जिला पुलिस द्वारा शनिवार को अहले सुबह से शुरू किये गये ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन में अबतक भारी मात्रा में आईइडी की बरामदगी हुई है।
और पढ़िए –MP Politics: उमा भारती ने शराब दुकान के सामने डाला डेरा, कहा-2003 वाली जीत चाहिए तो…
पुलिस कप्तान स्वपना जी मेश्राम ने इसकी जानकारी दी और कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है। ऑपरेशन की समाप्ति के बाद शाम में इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) मुकेश कुमार ने आईइडी की बरामदगी की पुष्टि की है लेकिन उन्होने भी संख्या बताने में असमर्थता जताई है।
हालांकि जानकार सूत्रों के अनुसार औरंगाबाद के अति नक्सल प्रभावित मदनपुर थाना क्षेत्र के छ्करबंधा, लड़ुईयां, गरीबा एवं डोभी सहित आसपास के इलाकों में माओवादियों की संदिग्ध गतिविधियों का खुफिया इनपुट मिलने के बाद इन इलाकों में मदनपुर पुलिस, सीआरपीएफ की 47वीं बटालियन एवं कोबरा बटालियन द्वारा शनिवार को अहले सुबह से नक्सलियों के खिलाफ सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। ऑपरेशन शुरु होने के चंद घंटे बाद दोपहर तक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
फिलहाल अभियान अभी जारी है। इस दौरान 162 शक्तिशाली आईइडी बरामद किया गया है। हथियार और गोला-बारूद भी बरामद होने की उम्मीद है। अभियान में बरामद बेहद शक्तिशाली 13 आइईडी को मौके पर ही विनष्ट किया गया है। पहाड़ी इलाके के चप्पे-चप्पे को छाना जा रहा है। यह भी जानकारी मिल रही है कि इलाके में एक गुफा से एक-एक किलो वजन के 149 आईइडी बरामद हुआ हैं। गौरतलब है कि आज से ही औरंगाबाद के विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थस्थल देव में तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव आरंभ हो रहा है और तीन बजे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव महोत्सव का उद्घाटन करने यहां आ रहे है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
3 mins agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
50 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
59 mins agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
3 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines