नई दिल्ली: बिहार के मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे ने अपनी ही पार्टी के महासचिव पर बड़ा आरोप लगाया है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने आज मुझे, मेरे निजी सहायक और मेरी बहन को गाली दी।
अभी पढ़ें – Maharashtra: उद्धव गुट ने पार्टी के नाम और निशान की लिस्ट चुनाव आयोग को सौंपी, ये है पहली पसंद
तेजप्रताप यादव ने दावा किया कि उन्होंने श्याम रजक से दिल्ली में चल रहे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया था। इसके बाद श्याम रजक ने उन्हें गाली दी। तेजप्रताप यादव ने कहा कि मेरे पास ऑडियो रिकॉर्डिंग है और मैं इसे अपने सोशल मीडिया पर डालूंगा।
लालू यादव के बड़े बेटे ने श्याम रजक पर भाजपा और आरएसएस संगठन से जुड़े होने का भी आरोप लगाया और कहा कि ऐसे बीजेपी-आरएसएस लोगों को संगठन से बाहर कर देना चाहिए।
अभी पढ़ें – Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 32वां दिन, तुमकुर से शुरू हुई यात्रा
श्याम रजक बोले- वे शक्तिशाली, जो चाहे बोलें
उधर, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होने कहा कि तेजप्रताप के आरोपों को लेकर उन्हें कोई भी टिप्पणी नहीं करनी है। वे जो कहना चाहते हैं, बोल रहे हैं, क्योंकि वे शक्तिशाली हैं। श्याम रजक ने कहा कि मैं एक दलित आदमी हूं, कुछ नहीं कह सकता।
बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रही है। गाली देने वाले आरोपों के बाद तेजप्रताप यादव इस बैठक से बाहर आ गए।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
59 mins agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
1 hr agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
3 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
3 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
4 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
6 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
15 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
16 hrs agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
17 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines