Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 32वां दिन, तुमकुर से शुरू हुई यात्रा

Bharat Jodo Yatra
विज्ञापन

नई दिल्ली: कांग्रेस के भारत जोरों यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का आज 32 दिन है। आज ये यात्रा कर्नाटक के तुमकुर जिले से शुरू हुई। राहुल गांधी के तुमकुर जिले के तिप्तूर से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पद यात्रा की शुरुआत की।

इस दौरान राहुल गांधी के साथ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी यात्रा में साथ हैं। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

वहीं राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक व्यक्ति किसानों की समस्याओं को लेकर बात कर रहा है। कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘किसानों की घटती आमदनी, बढ़ता खर्च और बीजेपी सरकार के किसान विरोधी फैसलों के विरुद्ध भारत जोड़ो यात्रा में आवाज़ बुलंद हो रही है।’

विज्ञापन

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी जो 30 सितंबर को केरल से कर्नाटक में प्रवेश किया था। कर्नाटक में ये यात्रा 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी भी 6 अक्टूबर को इस यात्रा में शामिल हुई थीं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि कर्नाटक में अगले साल के शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो देश में फिलहाल कर्नाटक ही एक ऐसा चुनावी राज्य है, जहां कांग्रेस न केवल बीजेपी को जबरदस्त टक्कर दे रही है बल्कि सत्ता की प्रबल दावेदार भी मानी जा रही है। यही कारण है कि दक्षिण भारत में बीजेपी का एकमात्र किला माने जाने वाले कर्नाटक में कांग्रेस ने सारी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ