RJD के महासचिव श्याम रजक पर तेजप्रताप ने गाली देने का लगाया आरोप, बोले- सोशल मीडिया पर डालूंगा ऑडियो

tej pratap yadav, lord krishna, lalu prasad yadav

तेज प्रताप यादव का नया वीडियो आया सामने।

विज्ञापन

नई दिल्ली: बिहार के मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे ने अपनी ही पार्टी के महासचिव पर बड़ा आरोप लगाया है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने आज मुझे, मेरे निजी सहायक और मेरी बहन को गाली दी।

अभी पढ़ें – Maharashtra: उद्धव गुट ने पार्टी के नाम और निशान की लिस्ट चुनाव आयोग को सौंपी, ये है पहली पसंद

विज्ञापन

 

तेजप्रताप यादव ने दावा किया कि उन्होंने श्याम रजक से दिल्ली में चल रहे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया था। इसके बाद श्याम रजक ने उन्हें गाली दी। तेजप्रताप यादव ने कहा कि मेरे पास ऑडियो रिकॉर्डिंग है और मैं इसे अपने सोशल मीडिया पर डालूंगा।

विज्ञापन

लालू यादव के बड़े बेटे ने श्याम रजक पर भाजपा और आरएसएस संगठन से जुड़े होने का भी आरोप लगाया और कहा कि ऐसे बीजेपी-आरएसएस लोगों को संगठन से बाहर कर देना चाहिए।

विज्ञापन

श्याम रजक बोले- वे शक्तिशाली, जो चाहे बोलें

उधर, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होने कहा कि तेजप्रताप के आरोपों को लेकर उन्हें कोई भी टिप्पणी नहीं करनी है। वे जो कहना चाहते हैं, बोल रहे हैं, क्योंकि वे शक्तिशाली हैं। श्याम रजक ने कहा कि मैं एक दलित आदमी हूं, कुछ नहीं कह सकता।

विज्ञापन

बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रही है। गाली देने वाले आरोपों के बाद तेजप्रताप यादव इस बैठक से बाहर आ गए।

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ