बीजेपी के साथ जाते ही सीएम नीतीश कुमार ने INDIA गठबंधन पर उठाए सवाल, बता दी अंदर की बात

Bihar CM Nitish Kumar: बीजेपी के साथ जाने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर हमला बोला है। उन्होंने आरजेडी की सरकार के समय बिहार में कानून-व्यवस्था और विकास को लेकर सवाल उठाए हैं।

Bihar CM Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

विज्ञापन

Bihar CM Nitish Kumar on INDIA alliance Tejashwi Yadav RJD: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद विपक्षी इंडिया गठबंधन के अस्तित्व पर सवाल उठने लगे हैं। बीजेपी गठबंधन को लेकर तंज कस रही है। वहीं नीतीश कुमार के बार बार पाला बदलने को लेकर विरोधी दल के नेता उन्हें निशाने पर ले रहे हैं और आलोचना कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने अब INDIA गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने गठबंधन में सीट शेयरिंग और काम को लेकर सवाल उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास के लिए काम करने की बात कही है। सीएम ने आरजेडी की पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा और कहा कि उनके सत्ता संभालने के बाद ही राज्य में विकास के काम हुए हैं। साथ ही विरोध दलों पर उन्होंने सिर्फ प्रचार करने का आरोप लगाया। वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने भी नीतीश के बयान के बाद पलटवार किया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने इसे लेकर बयान दिया है।

Advertisment

गठबंधन पर क्या कहा सीएम ने

बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने INDIA गठबंधन पर कहा कि हम कह रहे थे कि यह नाम ठीक नहीं है, अब हालत आप देख सकते हैं। उन लोगों ने एक काम नहीं किया, आज तक सीट शेयरिंग नहीं हुई। हम जिनके साथ पहले से थे वहीं आ गए अब यहीं रहेंगे और बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन

आरजेडी पर क्या कहा सीएम ने

विज्ञापन

सीएम ने आरजेडी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि जब इनका (RJD) राज था तो क्या होता था? शाम के बाद कोई बाहर निकलता था?। जब हम 2005 से आए तब से काम शुरु हुआ। हमें पता है कि कुछ लोग अपना प्रचार करते हैं, लेकिन यह भी याद करें कि हमने कितना काम किया है।

विज्ञापन

आरजेडी नेता ने क्या कहा इसपर

सीएम के बयान के बाद RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि, नीतीश कुमार यह खुद कह रहे हैं या कहलाए जा रहे हैं यह मुझे नहीं पता। मैं हर बैठक का साक्षी रहा हूं इसलिए मैं ज्यादा नहीं कहना चाहता, नहीं तो कई चेहरों के नकाब उतर जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ