Budget Session 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने पहले संबोधन में किन बातों का किया जिक्र, जानिए यहां

President Droupadi Murmu on Budget session: राष्ट्रपति के संबोधन के साथ ही बजट सत्र 2024 का आगाज हो चुका है। राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू ने अपने भाषण में आतंकवाद, विस्तारवाद, अर्थव्यवस्था, नमो भारत और अमृत भारत ट्रेन का जिक्र किया।

Budget session of Parliament

बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन

Budget session of Parliament what did President Draupadi Murmu say: संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है जो 9 फरवरी तक चलेगा। 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश होगा। बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति का संबोधन होता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बजट सत्र के लिए राष्ट्रपति भवन से संसद पहुंचीं और यहां उन्होंने दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। नए संसद भवन में यह उनका पहला संबोधन है। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत सभी बड़े नेता और सांसद सदन में पहुंचे।

विज्ञापन

1-बजट सत्र की शुरुआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अमृतकाल की शुरुआत में यह भवन बना है, यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक भी है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा। ऐसी नीतियां जो आजादी के अमृत काल में विकसित भारत का निर्माण करेंगी।

विज्ञापन

2-राष्ट्रपति ने कहा कि हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे हैं, लेकिन अब हम बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं। नीति आयोग के अनुसार इस सरकार के एक दशक के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं।

विज्ञापन

3-राष्ट्रपति ने कहा कि बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना। लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5% से ज्यादा रही है। भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला।

विज्ञापन

4-राष्ट्रपति ने कहा कि भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली। भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की।

5-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में होता है। पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसके तहत 18 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेनदेन हुआ है।

विज्ञापन

6-राष्ट्रपति ने कहा कि बीते वर्षों में विश्व ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया। ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा। सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया।

विज्ञापन

7-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आतंकवाद हो या विस्तारवाद, हमारी सेनाएं आज ‘जैसे को तैसा’ की नीति के साथ जवाब दे रही हैं। जम्मू कश्मीर में आज सुरक्षा का वातावरण है। आज वहां हड़ताल का सन्नाटा नहीं, भीड़भाड़ बाजार की चहल-पहल है। नॉर्थ-ईस्ट में अलगाववाद की घटनाओं में भारी कमी आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ