बिहार निकाय चुनाव : नालंदा के पटेल नगर इलाके में दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प

Bihar (2)
विज्ञापन

पटना: बिहार नगर निकाय के दूसरे चरण के चुनाव में 68 नगरपालिका के लिए बुधवार सुबह आठ बजे से वोटिंग हो रही है। वोटिंग के दौरान छिपपुट घटना की खबर आ रही है। नालंदा जिले के पटेल नगर में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई। है। इस दौरान पत्थरबाजी हुई है।

Advertisment

घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सदर, डीएसपी, नालंदा ने कहा कि हम मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को नियंत्रित कर लिया है, कुछ तत्व शांति को खतरे में डालने की कोशिश कर रहे थे. शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है मतदान।

एसपी नालंदा ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो गुटों में मारपीट हो गई है। हम मामले को देख रहे हैं, फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है।

दूसरे चरण में राज्य के 23 जिलों में मतदान हो रहा है। इन जिलों में 17 नगर निगम क्षेत्र, दो नगर परिषद क्षेत्र और 49 नगर पंचायतें शामिल हैं। इस चरण में 68 निकायों में 68 मुख्य वार्ड पार्षद, 68 उप मुख्य पार्षद और 1529 वार्ड पार्षद पद के लिए आज वोटिंग होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ