Bihar Crime: बिहार में बेखौफ अपराधी, पटना में कोचिंग से लौट रही छात्रा को मारी गोली

Mississippi Mass Shooting
विज्ञापन

नई दिल्ली: बिहार में एकबार फिर अपराधी बेखौफ होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना का है। यहां बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके में एक अज्ञात अपराधी ने ने गोली मार दी। अपराधी ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब वो कोचिंग से पढ़कर लौट रही थी। पीड़िता छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना बुधवार की सुबह की बताई जा रही है। घायल बच्ची की उम्र 16 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़िता कोचिंग से लौट रही थी तभी पहले से ही घात लगाए एक अपराधी ने उसे पीछे से गोली मार दी। गोली छात्रा के गर्दन में लगी। छात्रा को आनन-फानन में अस्पातल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी है।

विज्ञापन

फिलहाल गोली मारने वाले अपराधी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार भी नहीं कर पाई है। छात्रा को गोली मारने की ये घटना वहां लटे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की तहकीकात में जुटी है।

वहीं इस घटना के बाद जहां इलाके के लोग दहशत में है वहीं लोगों में काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है। लोगों का कहना है सरेआम बदमाश गोली मारकर फरार हो गये और इतना समय बीत जाने के बाद भी पुलिस अपराधी के बारे में कोई पता नहीं लगा पाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ