नई दिल्ली: अयोध्या के सर्कल ऑफिसर शैलेंद्र प्रताप गौतम ने कहा कि रामलला सदन में रहने वाले मनोज कुमार के मोबाइल पर 2 फरवरी को राम मंदिर को उड़ाने का मैसेज आया था। धमकी देने वाले शख्‍स और उसकी पत्‍नी को महाराष्‍ट्र के अहमदनगर से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

सर्कल ऑफिसर शैलेंद्र प्रताप गौतम ने कहा किन हमें जांच में दिल्ली के रहने वाले शख्स बिलाल का नंबर मिला। पूछताछ में पता चला कि एक लड़का बिलाल को फंसाना चाहता था जिसके लिए इसने इंटरनेट कॉलिंग कर धमकी दी थी। जांच में इनका नाम अनिल रामदास पता चला। यह चेन्नई से अपनी पत्नी के साथ काम करता है। पैसे की लेनदेन की वजह से इनके संबंध बिलाल की बहन से बिगड़ गए थे और बिलाल को फंसाना चाहते थे। इनके पास से 9 मोबाइल फोन, बैंकों की चेकबुक-पासबुक आदि चीजें मिली हैं।

विज्ञापन

पुलिस टीम ने अनिल रामदास घोड़के और उसकी पत्‍नी जार्ड संतन शाणी एश्वेरा उर्फ आयरन सैटर्न हेल को अहमदनगर के डिगरज महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह कर रहे थे। खुद को कभी चेन्नई तो कभी महाराष्ट्र का निवासी बता रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ