Ayodhya News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक साधु ने बीच सड़क पर धारदार हथियार से अपने दाहिने हाथ का पंजा काटकर अलग कर दिया। घटना को देख मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में उसने बताया कि बिहार में भ्रष्टाचार (Corruption In Bihar) है। इस पर अंकुश लगाने के लिए सीएम नीतीश कुमार को उसने कई पत्र लिखे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुआ, इसलिए जिस हाथ से पत्र लिखे उसे काट दिया है।
अभी पढ़ें – महाराष्ट्र: गरबा के दौरान बेटे की हुई मौत, खबर सुनने के बाद सदमा नहीं झेल पाए पिता, तोड़ा दम
बाजार में मच गया हड़कंप
घटना अयोध्या में सरयू नदी के किनारे की है। संबंधित चौकी इंचार्ज विजयंत मिश्र ने बताया कि साधु की पहचान विमल कुमार (40) निवासी छरपित्ती, जिला अररिया (बिहार) के रूप में हुई है। वह साधुवेश में रहता है। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद उसके परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है। घटना का कारण सुन एक बार तो पुलिस के भी होश उड़ गए।
बिहार सीएम को लिखे कई पत्र
पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह बिहार का रहने वाला है। बिहार में वर्तमान में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। उसने कहा कि हर विभाग में 50 से 60 प्रतिशत भ्रष्टाचार फैल गया है। इसको लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार को कई पत्र लिखे। मांग की गई कि इस भ्रष्टाचार को रोका जाए। विमल का आरोप है कि कई पत्र लिखने के बाद भी भ्रष्टाचार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर विमल ने यह फैसला लिया।
अभी पढ़ें – कानपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 25 से ज्यादा की मौत
धारदार हथियार से एक बार अलग किया पंजा
विमल ने कहा कि जिस हाथ से उसने पत्र लिखे थे, अब उस हाथ को काट कर वह राम लला को अर्पित कर देगा। वहीं चौकी प्रभारी ने बताया कि साधु ने नए वस्त्र पहन कर पहले सरयू नदी में स्नान किया। फिर घाट पर पूजा अर्चना की। इसके बाद एक धारदार हथियार से अपने दाहिने हाथ का पंजा काटकर अलग कर दिया। घटना के बाद साधु वहीं गिर गया। चारों ओर खून ही खून बिखर गया। पुलिस ने तत्काल साधु को अस्पताल में भर्ती कराया।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
3 mins agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
2 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
4 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
4 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
5 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
5 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
6 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
7 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
8 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines