Pankaj Mishra
Read More
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ये हादास कानपुर के गंभीरपुर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कोरथा गांव रहने वाले श्रृद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से फतेहपुर में चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। ये सभी वहां से लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।
हादसा के वक्त ट्रॉली में करीब 50 लोग सावर थे। सभी घायलों को इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हैलेट अस्पताल में जारी है। मरने वालों में सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये हादसा सड़क किनारे खुदे गड्ढों की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि इसमें बारिश का पानी भरने के कारण यह तालाब के रूप में तब्दील हो चुका है।
अभी पढ़ें – दिल्ली के नंद नगरी में बदमाशों ने चाकू गोदकर युवक की हत्या, वारदात का CCTV फुजेट आया सामने
इस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद है।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा मृतकों के परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) October 1, 2022
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मरने वाले के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। उन्होंने मरने वाले के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।