महाराष्ट्र: गरबा के दौरान बेटे की हुई मौत, खबर सुनने के बाद सदमा नहीं झेल पाए पिता, तोड़ा दम

Man Dies During Garba
विज्ञापन

पालघर: पूरे देश में त्योहार का समय है और लोग त्योहार के उत्साह में डूबे हुए हैं। उत्सव के माहौल की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आ रहीं हैं। इन सबसे बीच महाराष्ट्र के विरार से एक अजीब खबर आई। यहां गरबा की खुशियां एक परिवार को लिए गम में बदल गईं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पालघर के विरार शहर के मार्की में गरबा खेलते समय 35 साल का शख्स अचानक गिर गया। थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन

इसी बीच किसी ने शख्स की मौत की खबर किसी ने उसके घर पर दी। इस खबर को सुनने के बाद मृतक के पिता की भी मौत हो गई।

घटना शनिवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि एवरशाइन नगर स्थित ग्लोबल सिटी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में मनीष गरबा खेल रहे थे। इसी दौरान वे अचानक जमीन पर गिर पड़े। एक रिश्तेदार ने कहा कि उसे पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन देर रात पहुंचने पर डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

बेटे मनीष की मौत की खबर मिलने पर उनके पिता 66 साल के हरकचंद भी जमीन पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हरकचंद के बेटे राहुल और भाई नागराज ने कहा कि उनका परिवार राजस्थान का रहने वाला है और गोडवाड़ ओसवाल जैन समुदाय से ताल्लुक रखता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ