नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gahlot) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अर्धसैनिक बलों और पुलिस की गाड़ियों में पैसा भरकर भाजपा के दफ्तरों में पहुंचाया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां कहीं भी भाजपा की सरकार है, अर्धसैनिक बलों या पुलिस वाहनों का उपयोग उनके मुख्यालय में बक्से में पैसा लाने के लिए किया जाता है।
स्वतंत्रता दिवस पर सभा को संबोधित करते हुए किया दावा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीद स्मारक पर सभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा, “वे (BJP) कब तक हिंदू राष्ट्र की बात करेंगे? पेट को खाना चाहिए, लेकिन हिंदुत्व का माहौल बनने के कारण लोग नहीं बोल रहे हैं… बस चुनाव में हिंदू-मुस्लिम एंगल लाओ और जीत जाओ। वे (BJP) इसी अहंकार में हैं, जो लंबे समय तक नहीं रहेगा। ”
गहलोत ने बताया- क्यों बंद किया 500 और 1000 का नोट
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1,000 के नोटों को बंद कर दिया और 2000 के नोट चलन में लाए क्योंकि वे एक जगह से दूसरी जगह लाने और ले जाने में कम जगह लेते हैं। गहलोत ने दावा किया कि वे (BJP) क्या करती है, क्या आप जानते हैं? वे अर्धसैनिक बलों या पुलिस का दुरुपयोग करते हैं, जहां उनकी सरकारें होती हैं।
गहलोत बोले- कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डरने की जरूरत नहीं
गहलोत ने आरोप लगाया कि अर्धसैनिक बलों और पुलिस की गाड़ियां भाजपा कार्यालयों में पिछले दरवाजे से पहुंचती हैं और उन गाड़ियों में बक्सों में पैसे भरे होते हैं। गाड़ी पुलिस की होती है, इसलिए कोई रोकने वाला नहीं है। लोग सोचते हैं कि वे उनकी मदद के लिए आए हैं। सीएम ने कहा कि देश में बड़ी साजिश हो रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डरने की जरूरत नहीं है।
भाजपा ने गहलोत के आरोपों को बताया निराधार
उधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर विपक्ष के उपनेता और भाजपा नेता राजेंद्र राठौर ने गहलोत के बयानों को निराधार आरोप बताते हुए खारिज कर दिया और कहा, “मैं बिना सबूत के लगाए गए आरोपों की कड़ी निंदा करता हूं।” राठौर ने कहा कि अगर सीएम के पास अर्धसैनिक बलों की गाड़ियों से भाजपा कार्यालयों में पैसे पहुंचाने के आरोपों के बारे में कोई ठोस सबूत हैं, तो उन्हें इसे सार्वजनिक करना चाहिए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
10 mins agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 hr agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
3 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines