जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को दो बड़े झटके, गुलाम नबी आजाद ने प्रचार समिति के अध्यक्ष बनने से किया इनकार

Ghulam Nabi Azad

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गुलाम नबी आजाद ने प्रचार समिति के अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया है। हैरानी की बात ये है कि कुछ घंटे पहले ही पार्टी ने उन्हें इस पद के लिए नियुक्त किया था।

विज्ञापन

वहीं कांग्रेस ने नई कार्यकारिणी का गठन करते विकार रसूल वानी को जम्मू-कश्मीर कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। वहीं पार्टी प्रदेश की कमान विकार वानी को देने से नाराज दो पूर्व विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दरअसल कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूती देने के लिए मंगलवार को जम्मू-कश्मीर संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया था। गुलाम नबी आजाद को अभियान समिति का अध्यक्ष जबकि तारिक हामिद कर्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया था। इसके साथ-साथ गुलाम नबी आजाद को राजनीतिक मामलों की समिति और समन्वय समिति का भी प्रमुख बनाया गया था।

वहीं घोषणापत्र समिति का प्रमुख प्रो. सैफुद्दीन सोज और उपाध्यक्ष अधिवक्ता एमके भारद्वाज को बनाया गया था। जबकि प्रचार और प्रकाशन समिति का अध्यक्ष मूला राम नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन

इतना ही नहीं विकार रसूल को प्रदेश प्रधान बनाए जाने से नाराज पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं हाजी रशीद ने पार्टी और गुलजार अहमद वानी तथा मोहम्मद अमीन भट्ट ने कमेटियों से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ