Ramdev Fair, जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा में लोक देवता बाबा रामदेव का सालाना मेला सोमवार को शुरू हो गया। कोरोना महामारी के चलते यह मेला दो साल के अंतराल के बाद आयोजित हो रहा है। राजस्थान के साथ साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा सहित कई राज्यों से लगभग 35 लाख लोगों के पश्चिमी राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि पर दर्शन के लिए पहुंचने की उम्मीद है।
मिली जानकारी के अनुसार इस बार मेले के दौरान इस बार वीआईपी कल्चर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सभी श्रद्धालु एक समान तरीके से कतार में लगकर दर्शन कर रहे हैं। वहीं सीसीटीवी कैमरे से प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
अभी पढ़ें – एंबुलेंस नहीं मिली तो मासूम का शव गोद में ले गया 10 साल का भाई, सौतेली मां ने की थी हत्या
गहलोत सरकार टैक्स में छूट प्रदान की
राजस्थान की गहलोत सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए रामदेवरा मेले में अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों को टैक्स में छूट प्रदान की है। अब यात्री वाहनों को सिर्फ 6500 रुपये देने होंगे। सीएम गहलोत ने वित्त विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार द्वारा जैसलमेर जिले के रामदेवरा तीर्थ के वार्षिक मेले में अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों को टैक्स में छूट देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार मोटर वाहन कर एवं विशेष पथ कर में यह छूट 29 अगस्त 2022 से 10 सितंबर 2022 कुल 13 दिन तक रहेगी।
व्यवस्थाओं का लिया जायजा
वहीं आज सुबह जिला कलेक्टर टीना डाबी, एसपी भंवर सिंह नाथवत, एसडीएम राजेश विश्नोई, यूआईटी सचिव सुनीता चौधरी की तरफ से समाधि परिसर और कतारों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या को देखते हुए पहले से ही पुख्ता व्यवस्थाएं की गई है। ऐसे में श्रद्धालुओं को राहत मिली है। इस मौके पर उन्होंने बाबा रामदेव समाधि समिति के कार्यालय में सदस्यों के साथ चर्चा की और व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई।
अभी पढ़ें – Chhattisgarh: फिल्मी स्टाइल में 3 दोस्तों का हुआ अपहरण, पूर्व जिला अध्यक्ष सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
इस बार मनाया जा रहा है 638वां मेला
बाबा रामदेव की जन्म तिथि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया से एकादशी तक रामदेवरा मेला आयोजन होता है। इस साल यह 29 अगस्त से सात सितंबर तक आयोजित होगा। इसके उपलक्ष्य में सोमवार सुबह मंगला आरती के साथ 638वें रामदेवरा मेले का विधिवत शुरुआत हुई। इस अवसर पर बाबा की समाधि पर स्वर्ण मुकुट का प्रतिष्ठान किया गया।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
यूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
33 mins agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
50 mins agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 hr agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 hr agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
2 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
3 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines