चित्तौड़गढ़: राजस्थान सरकार में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का दूसरा चरण यानी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओ का समापन हो गया है। प्रदेश के 352 ब्लॉकों में 5 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने 12 से 15 सितंबर तक दमखम दिखाया, जिसमें जिला स्तर के लिए करीब 2200 टीमों का चयन किया गया है। जिला स्तरीय मुकाबले 22 से 25 सितंबर तक होंगे।
इसी सिलसिले में आज राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, खाद्य नागरिक मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और खेलमंत्री अशोक चांदना निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) पहुंचे। यहां मंत्रियों ने कबड्डी खेली तो सीएम गहलोत सांकेतिक तौर पर रैफरी बने।
सीएम गहलोत ने इसका वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए कहा है कि, “निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के दौरान कबड्डी के मैच में सांकेतिक तौर पर रैफरी की भूमिका निभाई एवं पीसीसी प्रेसिडेंट श्री गोविन्द सिंह डोटासरा, मंत्री श्री अशोक चांदना, श्री प्रताप सिंह खाचरियावास, श्री उदयलाल आंजना ने खिलाडियों के साथ भाग लिया।”
वहीं खेलमंत्री अशोक चांदना ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री अशोक गहलोत जी, पीसीसी प्रेसिडेंट श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी, मंत्री श्री उदय लाल आंजना जी, श्री प्रताप सिंह खाचरियावास जी, एवं श्री सुरेंद्र जाड़ावत अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के साथ निम्बाहेड़ा में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के कार्यक्रम में।”
बता दें कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में प्रदेशभर के 30 लाख लोग उत्साह से खेल में भाग ले रहे हैं। राजस्थान में खेलों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने और प्रतिभाओं को एक मंच देने के लिए 29 अगस्त से ग्रामीण ओलंपिक को प्रारंभ किया गया था।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
15 mins agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 hr agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
5 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines