अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले के पुष्कर में दिवाली से पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गयी। ग्राम चावंडिया में बुधवार को झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम बच्चियां जिन्दा जल गयी। दोनों महज एक और तीन साल की थीं। बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना के दौरान झोपड़ी में दो बच्चे और भी थे, लेकिन आग लगने पर वे बाहर भाग गए जिससे उनकी जान बच गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम चावंडिया में हुआ। ग्राम चावंडिया निवासी दिनेश नायक अपनी पत्नी लीला के साथ मजदूरी पर गया हुआ था। इसी बीच उसकी झोपड़ी में उसके 4 बच्चे थे। अचानक गैस चूल्हे से झोपड़ी में आग लग गई। अपने घर को जलता देख दिनेश के 2 बड़े बच्चे झोपड़ी छोड़कर बाहर भाग गए, लेकिन उसकी एक साल की बेटी दीपा और 3 वर्षीय पूजा उसी में फंस गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो गई।
बाद में ग्रामीण मृत बच्चियों के शव लेकर पुष्कर कस्बे के राजकीय चिकित्सालय पहुंचे जहां पुलिस ने पंचनामा दर्ज किया। पुष्कर थाना प्रभारी डॉ. रवीश सामरिया ने बताया कि झोपड़ी में आग लगने से दो बच्चियों की हादसे में मौत हो गई है। बच्चियों के शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया था। फिलहाल पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा दिया गया है।
अभी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कस्टडी से फरार दीपक टीनू अजमेर से गिरफ्तार
वहीं सूचना पर पहुंचे पुष्कर तहसीलदार संदीप चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार का पंजीयन राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही चिरंजीवी योजना में पूर्व में किया जा चुका है। ऐसे में तमाम कागजी कार्रवाई कर परिवार को मुआवजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा जिससे पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिल सके।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
2 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
3 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
4 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
4 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
6 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines