Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें अजित पवार भी शामिल थे. बता दें अजित पवार एक कार्यक्रम के लिए गए थे, वहां पर लैंडिंग के दौरान उनका विमान हादसे का शिकार हो गया. क्रैश लैंडिंग के साथ विमान में आग लग गई. अजित पवार के परिजन, उनकी चचेरी बहन सुप्रिया सुले बारामती के लिए रवाना हो गई हैं. डीजीसीए ने भी प्लेन हादसे की पुष्टि कर दी है. हालांकि, अजित पवार के प्लेन क्रैश की असल वजह जांच के बाद ही सामने आ पाएगी. हालांकि, शुरुआती रिपोर्टों में तकनीकी खामी की बात सामने आई है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर उनका प्लेन अचानक क्रैश कैसे हो गया. हालांकि, इस हादसे के पीछे खराब मौसम या तकनीकी खामी हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- अजित पवार प्लेन क्रैश: ‘पवार जनता के नेता थे’, डिप्टी सीएम की मृत्यू पर पीएम मोदी ने जताया दुख
आखिर क्यों हुआ अजित पवार का प्लेन क्रैश?
यूरोपियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी काउंसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में लगभग 90 प्रतिशत प्लेन क्रैश टेक्निकल फाल्ट की वजह से होते हैं. हालांकि, कई बार प्लेन क्रैश होने की वजह खराब मौसम भी हो सकता है. हालांकि, अजित पवार के प्लेन क्रैश को लेकर VSR का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने प्लेन में अनुभवी पायलट होने का दावा किया है.
लैंडिंग और टेकऑफ क्यों होते हैं सबसे खतरनाक?
एविएशन रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 90 प्रतिशत विमान हादसे लैंडिंग या टेकऑफ के दौरान ही होते हैं. इस दौरान विमान कम ऊंचाई पर होता है, स्पीड कंट्रोल में रखनी होती है और पायलट को सेकंड्स में बड़े फैसले लेने पड़ते हैं. इस दौरान, कई बार बारिश, कोहरा, तेज हवा और रात का समय पायलट के लिए चुनौती बढ़ाते हैं.
लैंडिंग के दौरान कहां हो सकती हैं गलतियां
खराब मौसम होने की वजह से लैंडिंग मुश्किल हो जाती है.
कई बार गीला या छोटा रनवे ब्रेकिंग में दिक्कत पैदा कर देता है.
विमान का सही एंगल पर लैंड ना होने से कई बार प्लेन फिसल जाता है.
टेकऑफ के समय होने वाली बड़ी गलतियां
टेकऑफ के समय इंजन पूरी ताकत पर होता है और अगर इंजन कमजोर है तो हादसा हो सकता है.
कई बार प्लेन ओवरलोड या संतुलन बिगड़ने की वजह से क्रैश हो सकता है.
टेकऑफ के दौरान फ्लैप सही ना हों तो विमान कंट्रोल से बाहर हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- कौन थे महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार? बारामती प्लेन क्रैश में गवाईं जान
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
8 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
9 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
10 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
11 hrs agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
13 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
13 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
13 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
14 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
14 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines