Ajit Pawar Plane Crash: आज 11 बजे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, ब्लैक बॉक्स बरामद

Ajit Pawar Plane Crash Live: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार जिला परिषद चुनाव में प्रचार के लिए बारामती रवाना हुए थे। बारामती में अजित पवार की 4 सभाएं होने वाली थीं। लैडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

AJIT PAWAR.jpg

Ajit Pawar Plane Crash Updates: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए 28 जनवरी का दिन काला दिन साबित हुआ। एक प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई। साथ ही प्लेन में मौजूद अन्य 5 लोगों की भी मौत हो गई। अजित पवार जिला परिषद चुनाव में प्रचार के लिए बारामती रवाना हुए थे। बारामती में अजित पवार की 4 सभाएं होने वाली थीं। लैडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

विज्ञापन

कौन थे अजित पवार-

अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे नामी नेताओं में से एक थे और लंबे समय से राज्य की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाए हुए थे. वे राष्ट्रीय किसान कांग्रेस (NCP) के वरिष्ठ नेता थे और शरद पवार के भतीजे भी थे. महाराष्ट्र में वे जनता और पार्टी दोनों के बीच काफी भरोसेमंद और मजबूत नेता माने जाते थे. इसलिए पिछले कुछ सालों में उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा में कई बार जीत हासिल की थी और राज्य के वित्त मंत्री के तौर पर भी काम किया था.

विज्ञापन

हादसे से जुड़ी हर जानकारी के लिए बने रहिए लाइव अपडेट के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: सुप्रिया सुले, रोहित पवार और परिवार के बाकी सदस्य अजित पवार के काटेवाड़ी स्थित घर पर इकट्ठा हुए

watch बारामती: NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले, विधायक रोहित पवार और पवार परिवार के अन्य सदस्य महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजीत पवार के काटेवाड़ी स्थित घर पर इकट्ठा हुए। pic.twitter.com/ltRcgdnuyD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2026

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates:अजित पवार का पार्थिव शरीर अस्पताल से बाहर लाया गया

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: अजित पवार के बेटे पार्थ अंतिम संस्कार से पहले हॉस्पिटल पहुंचे, व्यवस्थाएं देखीं

watch बारामती: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार आज होने वाले अंतिम संस्कार से पहले पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। pic.twitter.com/psVmzW7Mra

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2026

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: आज 11 बजे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र में आज डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार होगा। 11 बजे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदा दी जाएगी।

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: अजित पवार के निधन पर भावुक हुए एकनाथ शिंदे, बोले- “राजनीति करने का वक्त नहीं”

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कहा, "मुझे जब दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बारे में पता चला मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। दिलदार, स्पष्टवक्ता, काम करने वाला हमारा सहयोगी हमारे बीच नहीं रहा। हम एक टीम की तरह काम कर रहे थे... इस घटना पर कोई राजनीतिक बात करना दुर्भाग्यपूर्ण है।"

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: “आज राजनीति का दिन नहीं, महाराष्ट्र माफ नहीं करेगा”, चंद्रशेखर बावनकुले का ममता बनर्जी पर हमला

अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, "वे हमारे परिवार के बहुत करीब थे, जिनके हम 22 सालों से सुख-दुख में साथ हैं...यह महाराष्ट्र का बहुत बड़ा नुकसान है। यह घटना दुखद है। महाराष्ट्र और भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है।" अजित पवार के निधन पर पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के बयान पर उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी मानसिक रूप से लकवाग्रस्त हो गई हैं। आज राजनीति का दिन नहीं है। महाराष्ट्र की संस्कृति ऐसी नहीं है। मुझे लगता है कि महाराष्ट्र की जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी।"

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: अमित शाह कल जाएंगे बारामती, अजित पवार के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को महाराष्ट्र के बारामती पहुंचेंगे. वह आज सुबह विमान हादसे में निधन हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार, उनके साथ भाजपा नेता नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे.

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: विमान हादसे के बाद भारतीय वायुसेना ने लिया एक्शन, एयर कमांडर की टीम तैनात

बारामती हवाई अड्डे पर दुखद विमान दुर्घटना के बाद तत्काल अनुरोध के जवाब में, भारतीय वायु सेना ने अपने एयर कमांडर की टीम को तैयार किया है. वे साइट से सुरक्षित हवाई संचालन का समर्थन करने के लिए आवश्यक बुनियादी हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) और मौसम संबंधी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं.

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: NCP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पार्टी ऑफिस में की श्रद्धांजलि अर्पित

NCP कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दिल्ली में पार्टी ऑफिस में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: अजीत पवार के निधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया शोक

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु को देश के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना करते हुए हादसे में जान गंवाने वाले पायलट, सह-पायलट और अन्य सहयोगियों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: शिवराज सिंह चौहान ने कहा महाराष्ट्र की राजनीति के नायक थे अजीत पवार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, "...हमारे साथी अजीत पवार जी जो महाराष्ट्र की राजनीति के ऐसे नायक थे, सदैव प्रासंगिक रहे। महाराष्ट्र की प्रगति और विकास में उन्होंने अतुलनीय योगदान दिया। सच में महाराष्ट्र में तो आज का दिन, उनके निधन के कारण काला दिन है। मेरे भी उनसे गहरे रिश्ते थे। वे मेरे मित्र थे। मैं परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दे। महाराष्ट्र को, उनके साथियों को और अनुयायियों को ये गहन दुख सहन करने की क्षमता दे।"

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: अजीत पवार विमान क्रैश के बाद घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

अजीत पवार के चार्टर विमान क्रैश होने के बाद फॉरेंसिक टीम ने बारामती पहुंचकर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है. टीम दुर्घटना के तकनीकी कारणों और मलबे की बारीकी से जांच कर रही है.

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अजित पवार के निधन पर जताया दुख

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, "महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार मेरे बहुत करीबी दोस्त थे। मैं गोवा सरकार और गोवा के लोगों की तरफ से संवेदना व्यक्त करता हूं। हमने एक दूरदर्शी नेता को खो दिया है, जिन्होंने महाराष्ट्र के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया। मैंने एक करीबी दोस्त खो दिया है। उन्होंने कई सालों तक महाराष्ट्र के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया और अथक प्रयास किया..."

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: पीएम नरेंद्र मोदी ने अजित पवार के निधन पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज सुबह ही महाराष्ट्र में एक दुखद विमान दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और कुछ दोस्तों को हमसे छीन लिया है। अजित दादा ने महाराष्ट्र और देश के विकास में बड़ा योगदान दिया है। मैं अजित पवार के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। जिन साथियों को हमने इस हादसे में खोया है, इस पीड़ा की घड़ी में हम सभी उनके परिजनों के साथ हैं..."

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: VSR ने दुर्घटनाग्रस्त प्लेन को किया था ऑपरेट

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) के अधिकारी VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (जो VSR एविएशन के तौर पर काम करती है) के ऑफिस में मौजूद हैं, जिसने दुर्घटनाग्रस्त प्लेन को ऑपरेट किया था।

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने जताया दुख

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, "अजित पवार के निधन की खबर बहुत ही दुखद है। उन्होंने गठबंधन में रहकर महाराष्ट्र के विकास के लिए मार्ग प्रशस्त किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। उनके परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: अजीत पवार का पार्थिव शरीर शाम 5 बजे से अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा

अजीत दादा का पार्थिव शरीर शाम 5 बजे से अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. अंतिम यात्रा कल सुबह 9 बजे निकलेगी. अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान, विद्यानगरी चौक, बारामती मैदान में होगा.

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने जताया दुख

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, "बहुत ही दुख की बात है। मेरी उनसे कई बार भेंट हुई है। महाराष्ट्र और देश ने एक नेक इंसान और अच्छा नेता खो दिया। उनके परिवार के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।"

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण है कि अजित पवार हमारे बीच नहीं हैं... हम लोग साथ रहे हैं। एक मजबूत व्यक्ति जिसने महाराष्ट्र की राजनीति में 1991 से काम किया, सांसद, विधायक, मंत्री व उपमुख्यमंत्री के तौर पर। ये पूरे महाराष्ट्र के लिए, पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।"

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: बारामती पहुंचे शरद पवार

एनसीपी नेता और अजित पवार के चाचा शरद पवार बारामती पहुंच चुके हैं। यहीं डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ था। शरद पवार के अलावा सुप्रिया सुले, अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटा पार्थ पवार भी बारामती पहुंचे हैं।

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: AAIB ने शुरू की हादसे की जांच

महाराष्ट्र में बड़ा प्लेन हादसा हो गया है। अब मामले की जांच AAIB ने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही हादसे की वजह साफ हो पाएगी।

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जताया दुख

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि यह बहुत दुखद है। पवार परिवार के लिए यह बहुत ही कष्टदायक घड़ी है। इस समय मैं केवल ईश्वर से प्रार्थना कर सकता हूं कि उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: भुवनेश्वर कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया दुख

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि यह महाराष्ट्र और पवार परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले। मुझे पता चला है कि 2023 में भी इसी कंपनी के साथ इसी तरह की दुर्घटना हुई थी। उस दुर्घटना का कारण क्या था और आज की दुर्घटना का कारण क्या है—इसकी जांच होनी चाहिए।

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: सीएम ममता बनर्जी ने की जांच की मांग

महाराष्ट्र में हादसे पर सीएम ममता बनर्जी ने शोक जताया है। ममता ने हादसे की जांच की मांग की है।

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने जताया दुख

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कुछ ही दिन पहले सुप्रिया सुले ने शरद पवार के जन्मदिन पर कुछ परिवारों को आमंत्रित किया था। मुझे उस दौरान उनसे बात करने का मौका मिला। आज मैंने जिनसे भी बात की, सबकी आंखों में आंसू थे।

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक

मुंबई | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान दुर्घटना में निधन हो गया है। राज्य में शोक का माहौल है। उनके जैसे नेता को खोना एक अभूतपूर्व क्षति है। व्यक्तिगत जीवन में वे मेरे अच्छे मित्र थे। हमने कई चुनौतियों का एक साथ सामना किया। ऐसे समय में जब वे महाराष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे थे, उनका असामयिक निधन एक बड़ी क्षति है। हम उनके परिवार के साथ हैं। मैं एकनाथ शिंदे जी के साथ आज बारामती जाऊंगा। मैंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस घटना की जानकारी दे दी है और उन्होंने इस पर दुख व्यक्त किया है।

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: महाराष्ट्र्र में 3 दिन का राजकीय शोक

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया गया है।

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: डिप्टी सीए्म शिंदे ने जताया दुख

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सहयोगी अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह महाराष्ट्र के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। यह मेरे और पूरे महाराष्ट्र के लिए एक दुखद घटना है। अजीत दादा अपने वचन के पक्के थे। जब मैं मुख्यमंत्री था और वे उपमुख्यमंत्री थे, तब हमने एक टीम के रूप में काम किया। एक टीम के रूप में हमने लाडली बहन योजना शुरू की थी और अजीत दादा ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: पवार के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया दुख

अजित पवार की मृत्यू पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विमान दुर्घटना में अजीत पवार के दुखद निधन की खबर अत्यंत स्तब्ध और बेहद दुखद है। एक ऐसे नेता का असमय देहांत देहांत है जिनका राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल था। इस कठिन घड़ी में शोक संतप्त परिवार जिस अपार दुःख से गुजर रहा होगा, उसे शब्दों में बयां करना असंभव है। कहा कि मैं पवार परिवार, उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। महाराष्ट्र की जनता की विभिन्न संवैधानिक पदों पर सेवा करने वाले श्री अजीत पवार को एक ऐसे कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने अपनी जनता के प्रति अपने दायित्वों को ईमानदारी और बुद्धिमत्ता से निभाया। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने जताया शोक

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शोक जताते हुए कहा कि अजीत पवार का निधन दुर्भाग्यपूर्ण है। वे राजनीति में मेरे घनिष्ठ मित्र थे और हमारे पारिवारिक संबंध भी थे। उनका देहांत एक बड़ी क्षति है। पार्टी की ओर से मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: पीएम मोदी और गृह मंत्री ने जताया शोक

महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया। बारामती विमान दुर्घटना के बारे में जानकारी और अपडेट प्राप्त किए।

Baramati crash landing | PM Narendra Modi condoles the demise of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar.

"Shri Ajit Pawar Ji was a leader of the people, having a strong grassroots level connect..His untimely demise is very shocking and saddening. Condolences to his family and… pic.twitter.com/ykRJyYHsZv
— ANI (@ANI) January 28, 2026

Ajit Pawar Plane Crash Live Updats: प्लेन हादसे में सभी 6 लोगों की मौत

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: प्लेन हादसे में डिप्टी सीएम पवार की मौत

बारामती में अजित पवार की आज चार सभा होने वाली थी। जिला परिषद चुनाव के लिए अजित पवार आज बारामती में चार सभा लेने वाले थे। लैडिंग के दौरान प्लेन हादसे में अजित पवार की मौत हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ