Who Was Ajit Pawar: कौन थे महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार? बारामती प्लेन क्रैश में गवाईं जान 

Who Is Ajit Pawar: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान आज बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया है. जानकारी के मुताबिक 6 लोगों की हादसे में मौत हो गई है, जिसमें महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार भी शामिल हैं. 

Who Is Ajit Pawar

कौन थे महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार? Image Credit- Instagram

विज्ञापन

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान क्रैश हो गया है, लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि अजित पवार एक कार्यक्रम के लिए गए थे, वहां पर लैंडिंग के दौरान उनका विमान हादसे का शिकार हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस समय हादसा हुआ, अजित पवार भी विमान में मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक 6 लोगों की हादसे में मौत हो गई है, जिसमें महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार भी शामिल थे और उनका विमान हादसे में निधन हो चुका है.

बता दें, अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ नाम ऐसे थे जो सिर्फ पद या पार्टी से ही नहीं, बल्कि अपनी रणनीति और पारिवारिक विरासत के कारण हमेशा चर्चा में रहते थे. वो महाराष्ट्र के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे और लंबे समय से राज्य की राजनीति में अपनी पहचान बना चुके थे. आइए इस लेख में विस्तार से उनके बारे में जानते हैं कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार कौन थे. 

विज्ञापन

कौन थे अजित पवार?

अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे नामी नेताओं में से एक थे और लंबे समय से राज्य की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाए हुए थे. वे राष्ट्रीय किसान कांग्रेस (NCP) के वरिष्ठ नेता थे और शरद पवार के भतीजे भी थे. महाराष्ट्र में वे जनता और पार्टी दोनों के बीच काफी भरोसेमंद और मजबूत नेता माने जाते थे. इसलिए पिछले कुछ सालों में उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा में कई बार जीत हासिल की थी और राज्य के वित्त मंत्री के तौर पर भी काम किया था.

अजित पवार का राजनीतिक करियर

अजित पवार ने महाराष्ट्र की राजनीति में कदम रखा और धीरे-धीरे अपने काम और रणनीति के दम पर राज्य के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शुमार हो गए थे. उन्होंने कई बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम किया था. 

विज्ञापन
  • उन्होंने राज्य के वित्तीय मामलों और बजट तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी.
  • उनके कार्यकाल में किसानों और ग्रामीण इलाकों के लिए कई योजनाएं लागू हुई थीं. 

राजनीतिक छवि और पहचान

अजित पवार की राजनीति की सबसे बड़ी ताकत उनकी राजनीतिक सोच और जनता से जुड़ाव था. वे ना सिर्फ पार्टी के भीतर बल्कि जनता के बीच भी लोकप्रिय नेता थे. उनकी विवादों को लेकर विवादों के मजबूत पकड़ थी और सत्ता के निर्णयों में सक्रिय भागीदार भी थे.

पारिवारिक विरासत से शुरू था सफर

अजित पवार का राजनीतिक सफर पारिवारिक विरासत से शुरू हुआ था. वो शरद पवार के भतीजे थे, लेकिन इसके बावजूद, उन्होंने अपनी मेहनत और रणनीति से खुद को एक अलग पहचान बनाई थी. वो राजनीतिक और सामाजिक मामलों में हमेशा सक्रिय रहते थे.

विज्ञापन


 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ