नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आरोपों पर पलटवार करते हुए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि उनकी उम्र हो गई है। बता दें कि नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया था कि वे भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार पर उम्र का असर दिख रहा है। वह कुछ कहना चाहते हैं लेकिन कुछ और कहते हैं। अगर मैं भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहा होता, तो मैं कांग्रेस को मजबूत करने की बात क्यों करता? उन्होंने कहा कि मैं यह सुझाव भी क्यों दूंगा कि जदयू का कांग्रेस में विलय हो जाना चाहिए?
अभी पढ़ें – RJD के महासचिव श्याम रजक पर तेजप्रताप ने गाली देने का लगाया आरोप, बोले- सोशल मीडिया पर डालूंगा ऑडियो
प्रशांत किशोर ने दावा किया कि नीतीश कुमार ऐसे लोगों से घिरे हुए हैं जिन पर वे भरोसा भी नहीं कर सकते हैं, इसलिए वे कुछ न कुछ कहते रहते हैं।
अभी पढ़ें – ‘टीपू सुल्तान की विरासत को मिटा नहीं सकते’, ट्रेन के नाम बदलने पर ओवैसी की तीखी प्रतिक्रिया
बता दें कि पहले प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि नीतीश कुमार ने उन्हें एक पद की पेशकश की थी। प्रशांत के इस दावे पर नीतीश कुमार ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है। उनकी जो मर्जी है बोले रहे। नीतीश कुमार ने कहा था कि प्रशांत किशोर बीजेपी में गए हैं और उसी के अनुसार काम कर रहे हैं। अब मैं उनकी टिप्पणी पर कुछ भी जवाब नहीं दूंगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
28 mins agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 hr agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
11 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
14 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
14 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
15 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
16 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
16 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines