नई दिल्ली: गोवा में कांग्रेस आठ विधायकों के भाजपा में जाने पर कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि आज भाजपा ने फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ़ तोड़ना जानती है। हमारी भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई भाजपा ने गोवा में ऑपरेशन कीचड़ को अंजाम दिया। भारत देख रहा है। वो तोड़ेंगे, लेकिन हम जोड़ेंगे।
पवन खेड़ा बोले- भाजपा ने हर हथकंडा अपनाया
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दलबदल के बारे में कहा कि यह ऑपरेशन कीचड़ (कीचड़) है। भाजपा ने अपने ऑपरेशन को कामयाब बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियां, गुंडों द्वारा धमकी, पैसे का लालच जैसे हर तरह के हथकंडे अपनाए।
वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने एक ट्वीट में कहा कि ऑपरेशन लोटस दिल्ली और पंजाब में विफल रहा, लेकिन गोवा में सफल रहा। उन्होंने कहा कि जब आप कांग्रेस को वोट देते हैं, तो आप भविष्य के बीजेपी विधायक का चुनाव करते हैं।
https://twitter.com/raghav_chadha/status/1569932252817281025
बता दें कि गोवा के 40 सदस्यों वाली विधानसभा में AAP के दो विधायक हैं। गोवा देश का तीसरा राज्य है जहां आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। केजरीवाल ने मंगलवार को अपने गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए कहा था कि कांग्रेस खत्म हो गई है। ऐसे में वोटर्स कांग्रेस को वोट कर अपना मत खराब न करें।
अभी पढ़ें – Bihar: छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पटना के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के के सिंह हटाए गए
11 में से आठ विधायक भाजपा में हुए शामिल
बता दें कि आज गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और सीनियर नेता माइकल लोबो के नेतृत्व में कांग्रेस के 11 में से आठ विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस जुलाई में इसे रोकने में कामयाब रही थी, लेकिन इस बार कांग्रेस अपने विधायकों को नहीं रोक पाई।
तीन साल में यह दूसरी बार है कि जब कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। 2019 में भी कांग्रेस के 15 में से 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। फरवरी-मार्च में इस साल हुए गोवा विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के नेताओं ने अपने उम्मीदवारों से वफादारी का संकल्प लिया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
6 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
7 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
8 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
10 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
10 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
10 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
11 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines