Gyanendra Sharma
Read More
पटना: बिहार के बेगूसराय गोलीकांड के आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद तस्वीरें भी सामने आई हैं, लेकिन अभी भी बदमाश पुलिश की पहुंच से बाहर हैं। अब संदिग्ध के बारे में जो भी पुलिस को सही सूचना देगा उसे 50000 रुपए का इनाम दिया जाएगा तथा उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। सूचना 9431822953 या 9431800011 पर कॉल /SMS / Whtasapp के माध्यम से दी जा सकती है
गोलीकंड ने राज्य को हिला दिया है। इस गोलीकांड़ में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि 9 लोग जख्मी हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी एसके सिंघल से बेगूसराय की घटना को लेकर बात की। गोलीकांड की जांच एसटीएफ ने शुरू कर दी है।
अब इस मामले पर नीतीश कुमार ने मीडिया के सामने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी चीजों को देखा जाएगा लेकिन अभी कहना उचित नहीं है, एक एक चीज को देखना बहुत जरूरी है ऐसा क्यों हुआ।
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।