ZIM vs PAK: पाकिस्तान ए टीम जिम्बाब्वे दौरे पर है। अनऑफशियल वनडे सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच 6 वनडे मैच खेले जाएंगे। सीरीज के दो मैच जिम्बाब्वे ने जीत लिए हैं। पहले मैच में 24 और दूसरे मैच में 80 रनों के बड़े अंतर से पाकिस्तान को हराया। वेलिंगटन मसाकाद्जा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ए की टीम सिर्फ 156 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।
11वें नंबर के बल्लेबाज ने मचाया तूफान
पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रेगुलर अंतराल पर विकेट गिरते रहे। 169 के स्कोर पर टीम ने 9 विकेट खो दिये। लेकिन 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ब्लेसिंग मुजारबानी ने मैच का रुख बदल दिया। मुजारबानी ने 50 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 24 गेंदों में फिफ्टी जड़ा। अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के ठोके। मुजारबानी के पारी के बदौलत जिम्बाब्वे ए 236 रनों तक पहुंचा।
फ्लॉप हुए पाकिस्तान के बल्लेबाज
टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को पहली गेंद पर झटका लग गया। पीएसएल के स्टार सइम आयूब खाता नहीं खेल सके। दूसरे विकेट के लिए इमरान बट्ट और मोहम्मद हुरैरा के बीच 44 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन हुरैरा 33 के आउट होने के दो गेंद बाद ही कमरान गुलाम भी खाता खोले बिना आउट हो गए। कप्तान बट्टा ने 45 रनों की पारी खेली। निचले क्रम में मुबसिर खान ने 44 रन बनाए लेकिन उनके अलावा कोई बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक पाया। पाकिस्तान की पूरी टीम 38 ओवर में 156 पर ऑलआउट हो गई।
बता दें कि जिम्बाब्वे ए की टीम में लिए क्रेग इरविन और सीन विलियम्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। पाकिस्तान ए की टीम में सैम आयूब, शहनवाज दहानी और इमरान बट्ट जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
220 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
345 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines